मोहम्‍मद यूनुस ने फिर दिखाया अपना 'असली चेहरा', पाकिस्‍तानी जनरल को सौंपे नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर को बांग्लादेश में दिखाया

Updated on 27-10-2025 02:59 PM
ढाका: बांग्लादेश के दौरे पर पहुंचे पाकिस्तानी आर्मी के सीनियर अफसर जनरल साहिर शमशाद मिर्जा की यात्रा विवादों से घिर गई है। ढाका में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस से उनकी शनिवार देर रात मुलाकात हुई। इस मुलाकात के दौरान यूनुस की ओर से एक नक्शा जनरल मिर्जा को भेंट किया गया। इस नक्शे में भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश में दिखाया गया है। इसके सामने आने के बाद भारत की अपने इस क्षेत्र में विदेशी दखल को लेकर फिर बढ़ी है। भारत में सोशल मीडिया पर भी इसका विरोध देखा जा रहा है। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

यूनुस ने रविवार को पाकिस्तानी जनरल मिर्जा के साथ अपनी मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। इसमें देखा जा सकता है कि यूनुस 'आर्ट ऑफ ट्रायम्फ' नाम की किताब मिर्जा को भेंट कर रहे हैं। इस किताब के कवर पर बांग्लादेश का जो नक्शा छापा गया है, वो सच से परे है। इस नक्शे में भारत के सात पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश के हिस्से के रूप में दिखाया गया है। इस नक्शे को कट्टरपंथी इस्लामी समूह 'ग्रेटर बांग्लादेश' के तौर पर पेश करते हैं, जिसे गंभीरता का परिचय ना देते हुए यूनुस ने भी उठा लिया है।

पाकिस्तान-बांगलादेश संबंध

बीते साल अगस्त में यूनुस के कार्यभार संभालने के बाद से बांग्लादेश-पाकिस्तान संबंधों में नरमी आई है। ढाका की सत्ता संभालने के बाद यूनुस ने लगातार अपना भारत विरोध का चेहरा दिखाया है। यूनुस ने बीते एक साल में भारत के पूर्वोत्तर का कई दफा जिक्र किया है। यूनुस कई मौकों पर पूर्वोत्तर राज्यों को बांग्लादेश से घिरा कह चुके हैं। ऐसा कहते हुए उन्होंने एक तरह से भारत को धमकाने की कोशिश की है।
इस साल अप्रैल में अपनी चीन यात्रा के दौरान यूनुस ने कहा था कि बांग्लादेश ही पूर्वोतत्र क्षेत्र के लिए 'समुद्र का एकमात्र संरक्षक' है। यूनुस ने चीनी अधिकारियों से कहा था कि भारत के सात राज्य ऐसे हैं, जिनके पास समुद्र तक पहुंचने का कोई रास्ता नहीं है। हम इस पूरे क्षेत्र के लिए महासागर के एकमात्र संरक्षक हैं। यूनुस के इस कमेंट ने भारत को नाराज कर दिया था। दिल्ली ने यूनुस के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी।


यूनुस की नक्शा राजनीति

यूनुस के करीबी सहयोगी नाहिद इस्लाम ने बीते साल पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा और असम के कुछ हिस्सों को बांग्लादेश का हिस्सा दिखाते हुए नक्शा साझा करके ग्रेटर बांग्लादेश का विचार पेश किया था। इससे पता चलता है कि यह विचार लगातार यूनुस की सरकार के लोगों में है। हालांकि आलोचना के बाद यूनुस ने इस पर चुप्प्पी साध ली थी।

भारत के पूर्वोत्तर को बाकी देश से जोड़ने वाले कोरिडोर (चिकन नेक) पर भी बांग्लादेश की ओर से कई दफा आक्रामक बयान आते रहे हैं। इससे भारत की सुरक्षा चिंता बढ़ी है। खासतौर से यूनुस के आने के बाद बांग्लादेश की पाकिस्तान और चीन के साथ बढ़ती नजदीकियां नई दिल्ली को इस तरफ गंभीरता से सोचने पर मजबूर करती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
Advt.