चीनी टेक्नोलॉजी को किया मॉडिफाई, रोबोट करने लगा नमस्ते:स्मार्ट बैग बताएगा किताबों का वजन, चाइल्ड सेफ्टी के लिए लगाया SOS बटन

Updated on 04-01-2025 12:56 PM

मध्य प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद रवीन्द्र भवन परिसर में 31वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन कर रहा है। 6 जनवरी तक चलने वाले विज्ञान मेले में स्कूली स्टूडेंट्स ने अनूठे मॉडल प्रदर्शित किए।

सागर पब्लिक स्कूल के स्टूडेंट्स ने चाइल्ड सेफ्टी को लेकर एक स्मार्ट बैग बनाया है। आइशर के रिसर्च स्कॉलर ने चीनी तकनीक से बने कॉर्डरुफ्ट रोबोट का प्रदर्शन किया। उसे मॉडिफाई कर नमस्ते करना सिखाया।

चीन के रोबोट को सिखाया नमस्ते और डांस आइशर भोपाल के रिसर्च स्कॉलर शिवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि रोबोट के कई यूज हैं। इसे डिजास्टर मैनेजमेंट और डिफेंस सेक्टर में यूज कर सकते हैं। इसे सिर्फ चीन की एक ही कंपनी बनाती है। जो कॉमर्शियल एक्सपोर्ट करती है। उससे पार्ट्स मंगवा कर हमने इसे रिवर्स इंजीनियरिंग से तैयार किया है। जिसके बाद यह कमर घुमा कर इंडियन डांस के साथ नमस्ते भी करने लगा है।

पराली जलाने पर नहीं फैलेगा प्रदूषण पराली जलाने से फैलने वाले प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए सागर पब्लिक स्कूल के छात्र सिकंदर खान और अभिज्ञान प्रताप सिंह ने एक स्टेबल बर्नर बनाया है। यह मशीन तब चलाई जाती है, जब फसल कट जाती है। यह अपने हीटर से फसल की जड़ों को जला देती है और ऐग्जास्ट फेन से पूरे अन बर्न पार्टिकल्स को खींच कर फिल्टर में भेज देती है। जहां यह एक साथ इकठ्‌ठा हो जाते हैं। सिकंदर बताते हैं कि इसमें हमने एक सोलर पैनल लगाया है, जिसकी एनर्जी से यह मॉडल चलता है।

बच्चों की सुरक्षा को लेकर बनाया स्मार्ट बैग सागर पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने एक अन्य मॉडल बनाया है। दिया मनवानी, वान्या हिरानी, सैयर कर्द अहमद ने स्मार्ट बैग डिजाइन किया है। यह छोटे बच्चों के लिए है। जहां एक तरफ यह उनके कंधों पर लटकने वाले बैग की किताबों का वजन बताएगा। वहीं दूसरी तरफ इसमें एक एसओएस स्विच लगाया गया है। बच्चे को जरा भी खतरा महसूस होने पर बटन दबाने से सीधे पैरेंट्स के पास जीपीएस जरिए मैसेज पहुंचेगा। दिया मनवानी ने बताया कि हमने इसमें एक डिस्प्ले कनेक्ट किया है। जो बैग का वजन बताएगा। पुश बटन भी इन्स्टॉल किया है। बच्चे को खतरा लगते ही वह इसे पुश करेगा और पेरेंट्स तक इसकी नोटिफिकेशन पहुंच जाएगी। इसमें हमने जीपीएस, वेट मॉनिटरिंग सिस्टम और आरडीनो जैसी एप्लिकेशन इन्स्टॉल की हैं।

बताई वंदे भारत की एनर्जी प्रोड्यूसर टेक्निक इसके अलावा महर्षि विद्या मंदिर के छात्र नैतिक राज सिंह ने हाइड्रोलिक री जनरेट सिस्टम का मॉडल बनाया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले तक जो ट्रेने थीं उसमें जब ब्रेक लगाया जाता था तो वह एनर्जी लूज करती थीं, मगर आजकल चलने वाली वंदे भारत में जब ब्रेक लगाया जाता है तो यह एनर्जी प्रोड्यूस करती है। ब्रेकिंग सिस्टम एक डायनमो के साथ काम कर एनर्जी प्रोड्यूस करता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.