मोदी बोले- हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों से लड़ते रहेंगे:नेवी ने 40 घंटे में बचाया था हाईजैक हुआ जहाज

Updated on 19-03-2024 02:28 PM

अदन की खाड़ी में भारतीय नेवी की तरफ से बुल्गारिया के जहाज को बचाए जाने के बाद वहां के राष्ट्रपति का बयान सामने आया है। बुल्गारिया के प्रेसिडेंट रुमेन रादेव ने सोमवार को रेस्क्यू मिशन के लिए PM मोदी और नौसेना को धन्यवाद किया। जहाज में मौजूद क्रू सदस्यों में बुल्गारिया के 7 नागरिक थे।

इस पर PM मोदी ने कहा- हम आपके मैसेज की सराहना करते हैं। मुझे खुशी है कि सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट जाएंगे। भारत हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों और आतंकियों के खिलाफ लड़ता रहेगा। हम नेविगेशन की आजादी की रक्षा करते रहेंगे।

3 महीने पहले सोमालिया के लुटेरों ने जहाज हाईजैक किया था
दरअसल, 16 मार्च को भारतीय नौसेना ने 3 महीने पहले अदन की खाड़ी में हाईजैक हुए जहाज MV रुएन को बचाने का ऑपरेशन पूरी किया था। जहाज को सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने अगवा किया था। ऑपरेशन भारत के समुद्री तट से 2800 किलोमीटर दूर चलाया गया।

दूसरी तरफ, बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया गैब्रियल ने रेस्क्यू मिशन के बाद वहां मौजूद भारतीय राजदूत संजय राणा से मुलाकात की। उन्होंने भारतीय नौसेना के मिशन के लिए धन्यवाद कहा। मारिया ने सोशल मीडिया पर लिखा- भारतीय सेना की वजह से जहाज पर मौजूद सभी क्रू सदस्य सुरक्षित हैं। वे जल्द ही घर लौट आएंगे।

जयशंकर बोले- दोस्त इसीलिए होते हैं
उनके इस पोस्ट पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लिखा- दोस्त इसके लिए ही होते हैं। 16 मार्च को रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा होने के बाद नौसेना ने बताया था कि उनकी कार्रवाई के बाद 35 समुद्री लुटेरों ने सरेंडर किया और 17 क्रू मेंबर्स को सुरक्षित निकाला गया। जहाज का क्रू 110 से ज्यादा दिनों से लुटेरों के कब्जे में था।

रेस्क्यू ऑपरेशन 40 घंटे तक चला। इसे पूरा करने के लिए युद्धपोत INS सुभद्रा, ज्यादा ऊंचाई तक उड़ने वाले ड्रोन, P8I पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट का इस्तेमाल हुआ। ऑपरेशन चलाने से पहले नौसेना ने समुद्री लुटेरों को सरेंडर करने को कहा था।

मरीन कमांडोज को आदेश दिए गए थे अगर ये लुटेरे सरेंडर नहीं करते तो इनके खिलाफ अभियान चलाया जाए। नौसेना ने ये अभियान ऑपरेशन संकल्प के तहत चलाया था। इस दौरान सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने नेवी पर फायरिंग की थी।

लुटेरों ने नौसेना पर फायरिंग भी की थी
भारतीय नौसेना ने घटना का एक वीडियो शेयर किया था। नौसेना ने बताया था कि 14 दिसंबर को भी समुद्री लुटेरों ने माल्टा के जहाज MV रुएन को हाईजैक कर लिया था। वो इस जहाज का इस्तेमाल समुद्र में डकैती करने के लिए कर रहे थे।

कतर के मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक लूटेरे MV रुएन जहाज का इस्तेमाल अपने बेस की तरह करने लगे थे। 14 मार्च को समुद्री लुटेरों ने इससे एक बांग्लादेशी झंडे वाले जहाज मर्चेंट वेसल अब्दुल्लाह पर कब्जा करने की कोशिश की थी। लुटेरे अब तक 5 बार भारतीय क्रू मेंबर वाले जहाजों पर भी हमला कर चुके हैं।

जहाजों ने हिंद महासागर का रास्ता छोड़ा था
जर्मन मीडिया हाउस DW की रिपोर्ट के मुताबिक 2009-10 में समुद्री लुटेरों ने जहाजों को हाइजैक कर कुल साढ़े 42 करोड़ डॉलर की फिरौती कमाई थी। हिंद महासागर में समुद्री लुटेरों के आतंक के कारण दुनिया भर के 10 फीसदी से ज्यादा जहाजों ने अपना रास्ता बदल लिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 81वें सत्र के इतर 'ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन' (OIC) के जम्मू-कश्मीर कांटेक्ट ग्रुप की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। न्यूयॉर्क में हुई इस…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप एर्दोगन ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की बैठक को संबोधित करते हुए कश्मीर का राग अलापा। उन्होंने कश्मीर पर बातचीत करने और…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच से भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने भारत के साथ अपनी अटूट दोस्ती को एक बार फिर दुनिया के सामने रखा है। पीएम…
 23 September 2026
न्यूयॉर्क: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि अमेरिका, भारत और चीन, रूस पर दबाव डालें तो वह यूक्रेन में युद्ध जारी नहीं रख पाएगा। जेलेंस्की ने कहा…
 23 September 2026
इस्लामाबाद: भारत, आतंकवाद का हवाला देकर सिंधु जल संधि को एकतरफा सस्पेंड नहीं कर सकता है। ये कहना है विलेम वैन ड्यूरसेन का जो एक सीनियर डच इंडिपेंडेंट वॉटर मैनेजमेंट…
 23 September 2026
वॉशिंगटन: 23 सितम्बर को धरती पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है, जिसके चलते दिन और रात बराबर होंगे। इसे उत्तरी गोलार्ध में सर्दियों की शुरुआत का संकेत…
 23 September 2026
संयुक्‍त राष्‍ट्र: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने विश्व भर के नेताओं से सुरक्षा परिषद में सुधार करने की जोरदार अपील की है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि…
 23 September 2026
मॉस्को: रूसी तेल खरीदने को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के 100 फीसदी टैरिफ को लेकर रूसी मीडिया ने चेतावनी दी है कि अमेरिका और पश्चिमी देश 'भारत-रूस की दोस्ती तोड़ने की…
 22 September 2026
नई दिल्ली/तेल अवीव: पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई के दौरान भारत के खुफिया तंत्र पर गंभीर सवाल उठे थे। इसके बाद 21 सितंबर 1968 को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग…
Advt.