संयुक्त राष्ट्र में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मोदी बोले:ये देखकर हर भारतीय को गर्व हो रहा

Updated on 16-12-2022 05:30 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि गांधीवादी विचार और आदर्श हमारे ग्रह को और ज्यादा सफल बनाएंगे। उन्होंने ट्वीट कर ये बात कही।

एस जयशंकर ने किया प्रतिमा का अनावरण
बता दें कि विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस और महासभा के अध्यक्ष सिसाबा कोरोसी के साथ संयुक्त राष्ट्र के उत्तरी लॉन में गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था। इस मौके पर एंटोनियो गुटेरेस ने गांधी को शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, गैर-भेदभाव और बहुलवाद के लिए एक समर्थक बताया।

उन्होंने कहा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में ये प्रतिमा उन मूल्यों की याद दिलाती है जिनका पालन गांधी करते थे और जिनके प्रति हमें प्रतिबद्ध रहना चाहिए।

महात्मा गांधी शांति का वैश्विक प्रतीक हैं
भारत में संयुक्त राष्ट्र के रेजिडेंट कोआर्डिनेटर शोम्बी शार्प ने कहा कि गांधी की प्रतिमा भारत की और से सयुंक्त राष्ट्र को एक तोहफा है। यह बहुत ही सम्मान की बात है कि संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में महात्मा की प्रतिमा का अनावरण किया जा रहा है। मैं सभी को इस अवसर के लिए भारत सरकार का धन्यवाद देता हूं। महात्मा गांधी शांति का वैश्विक प्रतीक हैं।

UNCS में दिसंबर में भारत के दो साल पूरे
इस साल दिसंबर के लास्ट में 15 सदस्यीय संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNCS) के निर्वाचित सदस्य के रूप में भारत का दो साल का कार्यकाल पूरा हो जाएगा। इसके पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर आतंकवाद रोधी दो बैठकों की अध्यक्षता करने के लिए मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र पहुंचे।

भारत ने सुरक्षा परिषद की बारी-बारी से सौंपी जाने वाली मासिक अध्यक्षता एक दिसंबर को संभाली थी। अगस्त 2021 के बाद यह दूसरी बार है, जब भारत UNCS सदस्य के रूप में दो साल के अपने कार्यकाल के दौरान परिषद की अध्यक्षता कर रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 June 2026
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी में टूट की खबरों को लेकर अब कांग्रेस ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। इस प्रकार की अफवाहों ने प्रदेश की राजनीति…
 20 June 2026
जयपुर: राजस्थान की सियासत में भजनलाल सरकार में कद्दावर कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा फिर सुर्खियों में है। दरअसल, 19 जून को उन्होंने जो किया, उससे प्रदेश की सियासत…
 20 June 2026
लखनऊ: केजीएमयू के गैस्ट्रो सर्जरी विभाग के हेड डॉ. अभिजीत चंद्रा के खिलाफ इलाज में कथित लापरवाही की शिकायत पर शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। चिकित्सा शिक्षा विभाग…
 20 June 2026
कोलकाता : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को पश्चिम बंगाल दौरे पर पहुंचेंगे और उनका पहला कार्यक्रम हुगली जिले के तारकेश्वर में होगा, जो कोलकाता से करीब 62 किलोमीटर दूर…
 19 June 2026
रायपुर: छत्तीसगढ़ की सियासत में उस वक्त अचानक से खलबली मच गई, जब गुरुवार को देर रात अचानक से मंत्रियों को वहां तलब किया गया है। सभी मंत्री जहां थे,…
 19 June 2026
चेन्नई: कावेरी जल विवाद को लेकर तमिलनाडु की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। मुख्यमंत्री विजय ने शुक्रवार को राज्य विधानसभा में कर्नाटक सरकार की प्रस्तावित मेकेदातु बांध परियोजना…
 19 June 2026
कोलकाता, कोलकाता के रेड रोड पर 21 जून को योग दिवस का मुख्य कार्यक्रम होना है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। इसकी तैयारियों के लिए 14 जून से रेड…
 19 June 2026
नई दिल्ली, देश में टेलीग्राम पर NEET री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ लगाई याचिका को खारिज कर दिया। जस्टिस…
 16 June 2026
कोलकाता: विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस के मची भगदड़ के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टीएमसी के बागी सांसदों के मामले में नया ट्विस्ट…
Advt.