लोकतंत्र के हर खंभे को बर्बाद कर रहे मोदी, जनता चुप नहीं बैठेगी... लेख में सोनिया गांधी ने बोला हमला

Updated on 11-04-2023 08:32 PM
नई दिल्‍ली: कांग्रेस संसदीय पार्टी की मुखिया सोनिया गांधी को लगता है कि 'सरकार लोकतंत्र से घृणा करती है।' उन्‍होंने इसे 'चिंताजनक' बताते हुए एक लेख लिखा है। 'द हिंदू' अखबार के संपादकीय पेज पर छपे लेख में सोनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने भारतीय लोकतंत्र की तीनों स्‍तंभों को सिस्‍टमैटिक तरीके से नष्‍ट किया है। हाल ही में खत्‍म हुए संसद के बजट सत्र का हवाला देते हुए सोनिया ने लिखा कि बीजेपी सरकार ने विपक्ष को जनता की आवाज उठाने से रोका। सोनिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी ने मीडिया को डरा-धमका कर उसकी स्‍वतंत्रता छीन ली है। केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का मुद्दा उठाते हुए सोनिया ने लिखा है कि बीजेपी में जाने वालों के खिलाफ मुकदमे 'चमत्‍कारी रूप से' गायब हो जाते हैं। अडानी के मसले पर भी सोनिया ने पीएम मोदी को आड़े हाथों लिया। महंगाई और बेरोजगारी का जिक्र करते हुए सोनिया ने लिखा कि वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण में इनपर बात ही नहीं की गई।


एक जैसी सोच वाली हर पार्टी से हाथ मिलाएंगे, सोनिया ने किया इशारा

यूपीए चेयरपर्सन ने लिखा है कि मोदी सरकार न्‍यायपालिका को नीचा दिखाने में लगी है। उन्‍होंने केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू की भाषा पर सवाल उठाए। सोनिया ने लिखा कि बीजेपी और आरएसएस नेताओं के नफरती बयानों पर प्रधानमंत्री चुप्‍पी साधे रहते हैं। इसी तरह चीन के साथ सीमा विवाद के मसले पर भी सच नहीं बोलते। सोनिया ने लिखा है कि आने वाले दिन काफी अहम है। कांग्रेस पार्टी समान विचारों वाले दलों के साथ हाथ मिलाकर भारत के संविधान की रक्षा के लिए हर कोशिश करेगी।

कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया सोनिया गांधी का लेख

सोनिया गांधी के लेख को कांग्रेस पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी शेयर किया है। INC TV ने भी इसे ट्वीट किया है। कांग्रेस के सीनियर नेताओं समेत कार्यकर्ता भी सोनिया का लेख सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.