40 लाख किसानों को मोदी सरकार का तोहफा, जूट पर न्यूनतम समर्थन मूल्य 300 रुपये बढ़ाया

Updated on 25-03-2023 08:17 PM
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने आज किसानों को भी बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए जूट की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला कर दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक हुई। इस बैठक में सरकार ने कच्चे जूट की कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया। सरकार ने जूट की मिनिमम सपोर्ट प्राइस यानी MSP में प्रति क्विंटल 300 रुपये की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार के इस फैसले से इस साल जूट का एमएसपी 5050 रुपये प्रति क्विंटल हो जाएगी।
सरकार ने शुक्रवार को 2023-24 सत्र के लिए कच्चे जूट के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 300 रुपये बढ़ाकर 5,050 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईओ) की बैठक में यह फैसला किया गया। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने संवाददाताओं को बताया, "यह मंजूरी कृषि लागत और मूल्य आयोग (सीएसीपी) की सिफारिशों के आधार पर दी गई है। सत्र 2023-24 के लिए कच्चे जूट (पूर्ववर्ती टीडी-5 श्रेणी के बराबर टीडी-3) की एमएसपी 5,050 रुपये तय की गई है। ठाकुर ने कहा कि इस फैसले से अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर 63.2 प्रतिशत की रिटर्न सुनिश्चित होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.