मोदी सरकार ने 1.22 करोड़ गरीबों को दिए मकान ,3 करोड़ की मिली मंजूरी – हरदीप सिंह पूरी

Updated on 08-11-2022 05:31 PM

नई दिल्ली
 केंद्रीय पेट्रोलियम एवं शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आते ही वो दिल्ली में गरीबों को जहां झुग्गी वहां मकान योजना के तहत तेजी से अपार्टमेंट में फ्लैट देना शुरू करेंगे।

दिल्ली प्रदेश बीजेपी ने प्रचार रथ  को किया रवाना:-

दिल्ली नगर निगम चुनावों को देखते हुए दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रचार रथों को रवाना करते हुए हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार अभी तक 3 करोड़ से ज्यादा गरीबों को मकान मंजूर कर चुकी है। जबकि शहरी इलाकों में 1.22 करोड़ मकान मंजूर हुए हैं। जिन शहरी इलाकों में ये योजना मंजूरी हुई है, उनमें दिल्ली के भी कई इलाके हैं। दिल्ली में गरीबों को अपार्टमेंट में फ्लैट की चाबियां खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सौंपी हैं। उन्होंने कहा कि क्या ये काम पहले नहीं हो सकता था, लेकिन भाजपा से पहले जो सरकारें थी, उनकी नीतियां खराब थीं। इसलिए गरीबों को मकान-फ्लैट नहीं मिल पा रहे थे।

आगे हरदीप सिंह पुरी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि जहां भी भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकारें थी, वहां बहुत तेजी से काम हुआ। लेकिन दिल्ली में जो सरकार थी, उन्होंने केंद्र की योजना को लागू ही नहीं किया। अगर वो लागू करते तो दिल्लीवालों को बड़े अस्पतालों में मुफ्त इलाज भी मिलता, साथ ही बहुत सारे अन्य फायदे भी मिलते।

हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का सपना है कि हमें 2047 तक एक विकसित देश बनना है। हाल ही में हम दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने हैं, भारत की अर्थव्यवस्था जल्द ही तीसरे स्थान पर होगी।

इस मौके पर दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने भी मोदी सरकार की बहुत सी नीतियों और कार्यो के बारे में बताया:-

दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी सेवा भाव से काम करती है, तभी तो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कोरोना के समय सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाई। साथ ही कोरोना के समय जब लोगों को खाने की समस्या हुई तो केंद्र सरकार ने दिल्ली में 74 लाख लोगों को फ्री में राशन भी दिया गया, दूसरी ओर दिल्ली सरकार ने हमारी दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया, जहां लोगों को सांस भी नहीं आ रही है। दूसरी ओर केंद्र सरकार ने दिल्ली में ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरीफेरल वे बनाकर ट्रकों और बड़ी गाड़ियों को दिल्ली से बाहर ही निकाल दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.