मोदी कैबिनेट की मंजूरी रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये मंजूर

Updated on 29-09-2022 06:17 PM

देश के तीन प्रमुख शहरों से रेल में सफर करने वाले यात्रियों के लिए मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. दरअसल, बुधवार को हुई कैबिनेट की मीटिंग में रेलवे स्टेशनों के नवीनीकरण के लिए 10 हजार करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं. जिससे इन रेलवे स्टेशनों से सफर करने वाले यात्रियों को खास सुविधाएं मिल सकेंगी. बैठक के बाद रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र सरकार ने नई दिल्ली, छत्रपति शिवाजी (मुंबई) और अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास के लिए 10,000 करोड़ रुपये अनुमोदन राशि स्वीकृति दी है. अभी कुल 199 रेलवे स्टेशन के पुनर्निमार्ण का कार्य भी चल रहा है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में यह फैसला लिया गया. जानकारी के मुताबिक मीटिंग में पीएम मोदी ने कहा कि रेलवे स्टेशन शहर के दोनों हिस्सो को जोड़नेवाली कड़ी बने. स्टेशन तक पहुंचने के लिए 50 साल की प्लानिंग हो. पटरियों और प्लेटफार्म पर रूफ प्लाज़ा बने. जिस पर वेटिंग एरिया हो, फ़ूड प्लाजा आदि हों. इन सभी के लिए शुरुआती तौर पर तीन प्रमुख शहरों के स्टेशनों का चयन किया गया है.

गरीबों को 3 महीने और मिलेगा मुफ्त राशन

केंद्रीय कैबिनेट ने गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 80 करोड़ लोगों को मिलने वाले राशन को तीन महीने के लिए बढ़ाए जाने की मंजूरी दे दी है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्री की शुरुआत हो गई है. त्यौहारों के दौरान लोगों में खुशियां होनी चाहिए, इसलिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त राशन योजना को तीन महीने तक और बढ़ाने का फैसला लिया गया है. इससे 122 लाख मीट्रिक टन अनाज खर्च होगा और 80 करोड़ लोगों को फायदा होगा. इस पर कुल 44,762 करोड़ रुपये का और खर्च होगा.

केंद्रीय कर्मचारियों को भी तोहफा

केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले का तोहफा दिया है. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशन भोगियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में 4% की वृद्धि करने का फैसला किया गया है.

बता दें कि सरकार ने इससे पहले मार्च महीने में केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 3 फीसदी का इजाफा किया था, जो 1 जनवरी 2022 से लागू है. इस बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 31 फीसदी से बढ़कर 34 फीसदी पर पहुंच गया था. अब इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, जिससे केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 38 फीसदी हो गया है, इसका सीधा असर उनकी सैलरी (Salary) में इजाफे के तौर पर दिखाई देगा.


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.