मोदी@20 प्रदर्शनी अंत्योदय से आत्म-निर्भरता की विकास यात्रा- राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 22-04-2023 05:46 PM

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कार्य-कुशलतासंगठन क्षमता और संवेदनशीलता को नई उँचाइयाँ दी हैं। लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत किया है। उनके कार्यकाल में विदेशी मामलोंप्रतिरक्षा आंतरिक सुरक्षाअर्थ-व्यवस्था सुधार आदि हर क्षेत्र में जो परिणाम आए हैं वह अभूतपूर्व हैं। उन्होंने संघीय ढाँचे को मज़बूत कर लोकतंत्र की आत्मा को शक्तिशाली बनाया है।

राज्यपाल श्री पटेल, सुवद्रा आर्ट गैलरी द्वारा आयोजित मोदी@20 विषय पर केंन्द्रित कलाकृतियों की प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। प्रदर्शनी में संपूर्ण देश से 50 से अधिक कलाकारों द्वारा निर्मित 200 से अधिक कलाकृतियाँ शामिल की गई हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन एवं उनके विजन पर आधारित कलाकृतियों की प्रदर्शनी उनके समावेशी  विकास  के मज़बूत  मॉडल  का प्रभावी प्रस्तुतिकरण है। उन्होंने कहा कि मोदी @20 प्रदर्शनी अंत्योदय से आत्म-निर्भरता की विकास यात्रा है, जिसमें बताया गया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सबके विकास के लिए  समान  अवसर उपलब्ध कराए हैं। उनके नेतृत्व में देश तेजी से आत्म-निर्भरसमर्थ और समृद्ध भारत के निर्माण के पथ पर आगे बढ़ रहा है। राज्यपाल श्री पटेल ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के मुख्य मंत्रित्व कार्यकाल में मंत्री के रूप में अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि संवेदना और संकल्प की पूर्ति के लिए सर्वस्व समर्पण ही प्रधानमंत्री की जीवन यात्रा हैजिसमें जनजीव और जंतु सभी के दु:ख दर्द की चिंता और चेतना है। राष्ट्र के गौरव के लिए कुछ भी कर गुजरने का संकल्प और सामर्थ्य है। यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि वह राजनेता के शरीर में संत स्वरूप हैं।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विकास और जन-सेवा के ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए हैं कि आमजन कहने लगा है कि मोदी है तो मुमकिन है। उन्होंने भारतवर्ष की छवि को एक नया अभूतपूर्व आयाम दिया है। योगजलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर दुनिया का नेतृत्व किया है। भारत, देशों के जी-20 संगठन की अध्यक्ष के रूप में विश्व को अपना कुशल नेतृत्व प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री जी-20 राष्ट्रों के संगठन के प्रतिनिधियों को हमारी संस्कृति और विरासत की धरोहर से परिचित करा रहे हैं। जी-20 के इंगेजमेंट ग्रुप की 3वर्किंग ग्रुप की 4ऑल मिनिस्टर वर्किग सहित कुल 8 बैठकें प्रदेश में आयोजित की जा रही हैं। जनवरी में इंगेजमेंट ग्रुप की थिंक-20 इन्सेप्शन मीटिंग भोपाल में  हुई। फरवरी माह में एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की प्रथम मीटिंग इंदौर और कल्चरल वर्किंग ग्रुप की प्रथम बैठक खजुराहो में संपन्न हो चुकी हैं। प्रदेश में शेष 5 बैठकें जून-जुलाई और सितंबर माह में होंगी।

सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विशाल व्यक्तित्व और महान कृतित्व को प्रदर्शनी के रूप में संजो कर प्रस्तुत करना सराहनीय और अनुकरणीय प्रयास है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के राष्ट्र के प्रति प्रेमसमर्पण के भावोंविकास के विजन और कार्यों को कलाकृतियों से अभिव्यक्ति देने वाले कलाकार अभिनंदन के पात्र है। उन्होंने कला मर्मज्ञ और कला प्रेमियों के शहर भोपाल में प्रदर्शनी के आयोजन के लिए आयोजकों की सराहना की।

महापौर श्रीमती मालती राय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी हर दिल पर राज करने वाले राजनेता है। उन्होंने देश-दुनिया में राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि गोंड जनजाति के कलाकारों ने बाग चित्रकारी पर आधारित 75 फीट लम्बी कलाकृति नगर निगम को प्रदान की है। केनवास पर बनी इस पेंटिंग को भोपाल के एयर पोर्ट पर प्रदर्शित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कलाकारों से अनुरोध करते हुए कहा कि भोपाल शहर की खूबसूरती को कलाकृतियों में प्रदर्शित करने के लिए आगे आए।

सुवद्रा आर्ट गैलरी भुवनेश्वर के चेयरमेन डॉ. सूर्या रथ ने बताया कि मोदी@20 प्रदर्शनी की कड़ी में भोपाल की प्रदर्शनी चौथी है। इससे पहले प्रदर्शनी भुवनेश्वरनागपुर और गोहाटी में लग चुकी है। उन्होंने बताया कि गैलरी  द्वारा महात्मा गांधी एवं अन्य महापुरूषों के जीवन दर्शन पर आधारित प्रदर्शनियों का आयोजन पूर्व में देश-विदेश में किया गया है। स्वागत उद्बोधन आयोजन समिति के अध्यक्ष एल.एन मालवीय ने एवं आभार वक्तव्य सुवद्रा आर्ट गैलरी के संचालक अशोक नायक ने दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 July 2026
भोपाल, अब पुलिस विभाग के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी eHRMS पोर्टल (ehrms.mp.gov.in) या eHRMS मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन अवकाश आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मध्यप्रदेश पुलिस में eHRMS ऑनलाइन…
 03 July 2026
बेंगलुरु/भोपाल, कर्नाटक के बेंगलुरु के मदापट्टना स्थित ग्रेनाइट खदान में गुरुवार को 40 फीट की ऊंचाई से चट्टान गिरने से मध्य प्रदेश के अनूपपुर के रहने वाले 5 मजदूरों समेत 7…
 03 July 2026
भोपाल, नापतौल विभाग के प्रभारी उप नियंत्रक (डिप्टी कंट्रोलर) नसीमुद्दीन के इशारे पर रिश्वत लेने पहुंचे विभाग के रिटायर इंस्पेक्टर हरिप्रसाद पटेल को भोपाल लोकायुक्त ने गुरुवार को रंगेहाथ पकड़ लिया।…
 03 July 2026
भोपाल, मानसून की शुरुआत के साथ ही शहर के प्रमुख नालों की प्री-मानसून सफाई के दावों की हकीकत पहली तेज बारिश में सामने आ गई। गुरुवार को करीब आधे घंटे की…
 03 July 2026
भोपाल, अयोध्या स्थित राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर शुक्रवार को भोपाल में महिला कांग्रेस ने माता मंदिर के समीप सद्बुद्धि यज्ञ और सामूहिक उपवास…
 03 July 2026
भोपाल, आज के दौर में जहां हर पेरेंट अपने बच्चे को नंबरों की दौड़ में आगे देखना चाहता है, वहीं सेज यूनिवर्सिटी के चांसलर और सेज ग्रुप के सीएमडी डॉ. संजीव…
 03 July 2026
भोपाल, महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में संचालित समर कैम्प-2026 के तहत गुरुवार को भोपाल जिले के सभी 73 सेक्टरों और 1,800 से…
 03 July 2026
भोपाल। उज्जैन में होने वाले सिंहस्थ-2028 को भव्य और निर्बाध बनाने के लिए राज्य सरकार पहली बार एक बड़ा कानूनी बदलाव करने जा रही है। नए सिंहस्थ एक्ट के तहत…
 03 July 2026
भोपाल। उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2023-24 के लिए गांव की बेटी एवं प्रतिभा किरण योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई निर्धारित की है। पात्र छात्राएं…
Advt.