जनजातीय बहुल जिलों में प्राथमिकता से हों मनरेगा के कार्य : मुख्यमंत्री श्री चौहान

Updated on 22-02-2023 05:34 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि गरीबों को रोजगार और मजदूरी दिलाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। जनजातीय बहुल जिलों में मनरेगा के कार्य प्राथमिकता से हों। मुख्यमंत्री श्री चौहान आज मंत्रालय में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मनरेगा में मजदूरों के खातों में शत-प्रतिशत मजदूरी का समय पर भुगतान किया जाए। जहाँ मजदूर आसानी से मिलें, ऐसे जिलों में मनरेगा के कार्यों को बढ़ावा दिया जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सड़क, तालाब और अधो-संरचना विकास के कार्य तेजी से पूरे किए जाएँ। जरुरतमंद लोगों को कार्य मिले। रोजी रोटी देने के कार्य में कोई कमी नहीं रहे। प्रदेश में मनरेगा के कार्यों की ज्यादा आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र सरकार से और अधिक राशि की मांग की जाए। ग्राम रोजगार सहायकों के मानदेय में वृद्धि की कोशिश करें। बैठक में ग्राम रोजगार सहायकों का मानदेय 1000 रूपये बढ़ाने पर भी चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि पेसा नियम के क्रियान्वयन में योगदान के लिए बनाए गए जिला समन्वयक, ब्लॉक समन्वयक और पेसा मोबलाइजर के पदों की भर्ती की प्रक्रिया की जाँच की जाए। किसी भी स्थिति में फर्जी भर्ती न हो। ग्राम पंचायतों में पदस्थ सचिवों को प्रतिमाह वेतन देना सुनिश्चित करें। वेतन किसी भी हालत में रूकना नहीं चाहिए, इसके लिए विभाग गंभीरता से कार्य करे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि गाँवों में सामुदायिक भवन बनवाने के लिए राशि जुटा कर कार्य करें। साथ ही जो घोषणाएँ की गई है, उन्हें पूरा किया जाये। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री जन-आवास योजना के कार्यों पर भी विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री जन आवास योजना की घोषणा 15 अगस्त 2022 को की गई थी। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वीकृत आवासों को शुरु कराया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छता अभियान में गंभीरता से कार्य करें। गोवर्धन परियोजना के कार्य में प्रगति बढ़ाई जाए। सड़कों के संधारण के लिए प्राथमिकता का निर्धारण किया जाए और पेसा नियम का व्यापक प्रचार-प्रसार करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.