विधायक का नाम आमंत्रण पत्र से गायब:पलारी कॉलेज में संदीप साहू ने प्राचार्य को भेंट की रामचरितमानस और संविधान

Updated on 27-02-2026 12:00 PM
बलौदाबाजार, पलारी नगर स्थित शासकीय दाऊ बृजलाल महाविद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव और प्रतिभा सम्मान समारोह के आमंत्रण पत्र से कसडोल विधानसभा क्षेत्र के विधायक संदीप साहू का नाम गायब मिला। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।

आमंत्रण पत्र में भाजपा के कई छोटे नेताओं के नाम शामिल थे, लेकिन करीब चार लाख मतदाताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक संदीप साहू का नाम नहीं था। मामले की जानकारी मिलने पर विधायक साहू ने इसे केवल व्यक्तिगत उपेक्षा नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता का अपमान बताया।

बताया गया कि उस समय विधायक विधानसभा सत्र में मौजूद थे। आमंत्रण पत्र की प्रति संज्ञान में आते ही उन्होंने सदन की कार्यवाही छोड़ पलारी रवाना होने का निर्णय लिया। वे समर्थकों के साथ बाइक रैली के रूप में सीधे महाविद्यालय परिसर पहुंचे।

छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण

कॉलेज पहुंचकर विधायक संदीप साहू ने सबसे पहले छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की। समर्थकों की भीड़ मौजूद रही, फिर भी माहौल नियंत्रित रखा गया ताकि छात्रों के कार्यक्रम में बाधा न आए।

गुलाब और किताब भेंट कर दर्ज कराया विरोध

आमतौर पर ऐसे मामलों में नारेबाजी या हंगामा होता है, लेकिन विधायक साहू ने विरोध का शालीन तरीका अपनाया। छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों की उपस्थिति में उन्होंने प्राचार्य डॉ. एके उपाध्याय को गुलाब का फूल भेंट किया। साथ ही रामचरितमानस और भारतीय संविधान की प्रति भी दी।

उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत अपमान नहीं, बल्कि कसडोल विधानसभा की चार लाख जनता का अपमान है। पिछले वर्ष भी ऐसी घटना हुई थी। तब पत्र लिखकर प्रोटोकॉल की जानकारी दी गई थी, फिर भी इस वर्ष वही गलती दोहराई गई।

“शिक्षा का मंदिर है, राजनीति का अखाड़ा नहीं”

विधायक ने कहा, “हम यहां बच्चों के कार्यक्रम में बाधा डालने नहीं आए हैं। यह शिक्षा का मंदिर है, राजनीति का अखाड़ा नहीं। इसलिए गुलाब और किताबें भेंट की गई हैं, ताकि सद्बुद्धि से प्रोटोकॉल का पालन हो और भविष्य में ऐसी भूल न हो।”

सुनियोजित उपेक्षा का आरोप

विधायक प्रतिनिधि और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पिंटू वर्मा ने आरोप लगाया कि उन्होंने कई बार प्राचार्य से विधायक का नाम अतिथि सूची में जोड़ने का अनुरोध किया था, लेकिन अनसुना कर दिया गया। उनके अनुसार यह सुनियोजित अपमान है और पहले भी ऐसा हो चुका है।

प्राचार्य ने जनभागीदारी समिति पर डाली जिम्मेदारी

प्राचार्य डॉ. एके उपाध्याय ने कहा कि कार्यक्रम जनभागीदारी समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ था। अतिथियों का चयन और आमंत्रण पत्र समिति ने जारी किए। किसी को अपमानित करने का इरादा नहीं था।

हालांकि जनभागीदारी समिति के सचिव स्वयं प्राचार्य होते हैं, ऐसे में राजनीतिक हलकों में उनके बयान को जिम्मेदारी से बचने की कोशिश माना जा रहा है।

मंत्री और पूर्व अध्यक्ष का कार्यक्रम निरस्त

विधायक के विरोध का असर कार्यक्रम पर पड़ा। प्रभारी मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे।

जिला पंचायत सदस्य रवि बंजारे ने कहा, “जिसने अपमान किया, उसे गुलाब दिया। यह विधायक की महानता है।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.