विधायक उसेंडी ने बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ

Updated on 11-08-2026 12:34 PM

कोंडागांव। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 अगस्त को जिलेभर में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने का अभियान आयोजित किया गया। इसी क्रम में डीएव्ही स्कूल देवखरगांव में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोंडागांव विधायक लता उसेंडी द्वारा स्कूली बच्चों को स्वयं एल्बेंडाजोल की गोली खिलाकर किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक लता उसेंडी ने बच्चों को नियमित रूप से कृमिनाशक दवा लेने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने तथा हाथों को साबुन से धोने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर ही बच्चों के बेहतर शारीरिक एवं मानसिक विकास की नींव है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस जैसे अभियान बच्चों को स्वस्थ रखने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा बच्चों को कृमि संक्रमण से होने वाले दुष्प्रभावों, जैसे कमजोरी, खून की कमी, भूख में कमी तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास पर पड़ने वाले प्रभावों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही बच्चों को स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों के प्रति जागरूक किया गया।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में बच्चों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई। अभियान का उद्देश्य बच्चों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखते हुए उनके स्वास्थ्य, पोषण एवं बेहतर विकास को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं मितानिनों की सक्रिय सहभागिता से राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर दीपेश अरोरा, सोनामणि पोयाम, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. चतुर्वेदी, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. हरेंद्र बघेल, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. प्रतीक चौधरी, डीएव्ही स्कूल देवखरगांव के प्राचार्य, शिक्षकगण, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं बुनागांव सेक्टर की मितानिनों की उपस्थिति रही।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.