गुजरात जायंट्स से जुड़ी मिताली राज, वीमेंस प्रीमियर लीग की टीम ने दिया बड़ा पद

Updated on 29-01-2023 06:57 PM
नई दिल्ली: मार्च-अप्रैल 2023 में होने वाले महिला प्रीमियर लीग (WPL 2023) के शुरूआती सीजन से पहले मिताली राज (Mithali Raj) को गुजरात जाइंट्स के मेंटर और सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया। अडानी स्पोर्ट्सलाइन ने 1289 करोड़ रुपये की उच्चतम बोली के साथ डब्ल्यूपीएल में अहमदाबाद टीम को संचालित करने के अधिकार जीते थे। उन्होंने एक आधिकारिक बयान में कहा कि जायंट्स की मेंटर और सलाहकार होने के अलावा, मिताली महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देगीं और गुजरात में जमीनी स्तर पर खेल को विकसित करने में मदद करेंगी।
भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। फ्रेंचाइजी ने कहा, ‘महिला प्रीमियर लीग का उद्घाटन सत्र महिला क्रिकेट के लिए एक शानदार कदम है और अडानी समूह की भागीदारी खेल के लिए भी एक बड़ा बढ़ावा है। महिला क्रिकेट लगातार बढ़ रहा है, और इस तरह की प्रेरणा निस्संदेह युवा महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी कि क्रिकेट को पेशेवर रूप से लेने पर विचार करें।’’
    मिताली ने भारत के लिए 89 टी20 मैच खेले हैं और 37.52 के औसत से 2,364 रन बनाए हैं, जिसमें 17 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने प्रारूप से अपनी संन्यास की घोषणा करने से पहले घर में इंग्लैंड के खिलाफ 2019 में आखिरी बार भारत के लिए एक टी20 मैच खेला था। उन्होंने जून 2022 में अपनी संन्यास की घोषणा करने से पहले वनडे और टेस्ट खेलना जारी रखा। मिताली ने 2005 और 2017 महिला वनडे विश्व कप में उपविजेता रहने के लिए भारत की कप्तानी भी की।

    फ्रेंचाइजी ने आगे कहा, ‘मिताली राज युवा पीढ़ी के लिए एक आदर्श हैं और हम अपनी महिला क्रिकेट टीम को सलाह देने के लिए इस तरह के एक प्रेरणादायक एथलीट के साथ खुश हैं।’ अडानी एंटरप्राइजेज के निदेशक प्रणव अडानी ने कहा, ‘हम मानते हैं कि मिताली जैसी अंतरराष्ट्रीय खेल हीरो की उपस्थिति न केवल क्रिकेट में बल्कि हर दूसरे खेल में भी नई प्रतिभाओं को आकर्षित करेगी और पेशेवर खेल पारिस्थितिकी तंत्र को बदल देगी।’

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
     08 September 2026
    दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
     05 September 2026
    दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
     04 September 2026
    दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
    Advt.