मिसाइल से हमला या बम धमाका... कैसे क्रैश हुआ वैगनर बॉस प्रिगोझिन का प्लेन, चश्मदीदों ने क्या कहा

Updated on 24-08-2023 01:02 PM
मॉस्को: वैगनर समूह के बॉस येवगेनी प्रिगोझिन की मौत के बाद से बवाल मचा हुआ है। प्रिगोझिन की मौत एक विमान दुर्घटना में हुई है। दावा किया जा रहा है कि प्रिगोझिन की मौत के पीछे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ है। पुतिन जून में हुए वैगनर विद्रोह के बाद से ही येवगेनी प्रिगोझिन से नाराज थे। इसके बाद से वैगनर चीफ देश-विदेश में भागता फिर रहा था। हादसे के वक्त प्रिगोझिन अपने सात सबसे वफादार साथियों के साथ मॉस्को से सेंट पीटर्सबर्ग जा रहा था। इस दौरान रास्ते में उसके विमान में विस्फोट हो गया। आसमान में आग का गोला बन चुका प्रिगोझिन का विमान देखते ही देखते जमीन पर आ गिरा। इस दुर्घटना में चालक दल के तीन सदस्यों के साथ कुल 10 लोगों की मौत हुई है, जिसमें प्रिगोझिन भी शामिल है।


विमान पर रूसी सेना के मिसाइल हमले का दावा

प्रिगोझिन की मौत के बाद उसके विमान दुर्घटना के कारणों को लेकर बहस की जा रही है। प्रिगोझिन की वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनल ग्रे जोन ने पहले बिना सबूत दिए दावा किया कि इस विमान को रूसी सेना ने मार गिराया है। वहीं, दूसरे सूत्रों का कहना है कि प्रिगोझिन के विमान में वाइन कैरेट में बम छिपाकर रखा गया था। उसी में हुए धमाके से विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अभी तक दोनों दावों में से किसी भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। इस बीच रूसी रूसी संघीय विमानन एजेंसी रोसावियात्सिया ने दुर्घटना के कारणों का आपराधिक जांच शुरू कर दी है। इसमें विमान में तकनीकी खराबी को लेकर भी जांच की जाएगी।

वाइन कैरेट में बम छिपाकर रखने की अफवाह

ब्रिटिश मीडिया द सन ने एक सूत्र के हवाले से कहा कि मॉस्को से उड़ान भरने के पहले प्रिगोझिन के विमान में एक महंगी वाइन की खेप लादी गई थी। हो सकता है कि बम इसी वाइन के कैरेट में छिपाकर रखा गया हो। जमीन पर मौजूद स्थानीय लोगों ने दावा किया कि उन्होंने प्रिगोझिन के विमान को आसमान से गिरते हुए देखने से पहले दो बड़े विस्फोट सुने थे। ऐसा कहा जाता है कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले जेट ने अफ्रीका से मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। मॉस्को में थोड़ी देर रुकने के बाद विमान सेंट पीटर्सबर्ग के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान उत्तरी रूस के व्लदाई में वैगनर चीफ प्रिगोझिन का प्लेन क्रैश हो गया।

प्रिगोझिन को पहले से पता थी मौत की सच्चाई!

दावा किया जाता है कि प्रिगोझिन को अपनी मौत को लेकर पहले से ही डर सता रहा था। वैगनर विद्रोह के बाद जब प्रिगोझिन को देश निकाला दिया गया तो वह कुछ दिनों के लिए बेरारूस चला गया। इस दौरान वह राजधानी मिन्स्क में बिना खिड़की वाले होटल रूम में रुका। प्रिगोझिन को डर था कि होटल की खिड़की से कोई स्नाइपर उसे निशाना बना सकता है। रूस में भी लोगों को प्रिगोझिन की मौत पर कोई खास आश्चर्य नहीं हुआ। रूस में यह चर्चा थी कि प्रिगोझिन का अब क्या होगा, क्योंकि उसकी सेना को पहले ही यूक्रेन युद्ध से हटा दिया गया था, जिसके बाद से प्रिगोझिन के अस्तित्व पर संकट आ गया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.