मिस माहेश्वरी-2022 बनीं उत्तरी राजस्थान की रुचिका

Updated on 01-09-2022 05:52 PM
छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन एवं रायपुर जिला युवा संगठन के नेतृत्व में नवा रायपुर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी आडिटोरियम में तीन दिवसीय हम हैं सुपरस्टार का आयोजन किया गया जिसमें 27 राज्यों समेत नेपाल से भी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान मिस माहेश्वरी-2022 का खिताब उत्तरी राजस्थान की रुचिका को दिया गया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या ने कहा कि समारोह के विजेताओं को धश्री बसंतीलाल मनोरमादेवी काल्या अ.भा. माहेश्वरी युवा फाउंडेशनध द्वारा साधन और संसाधन उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वे देश-विदेश में अपनी पहचान बनाएं। राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री राजेश मंत्री ने देशभर से पधारे समाजजनों का स्वागत और राष्ट्रीय महामंत्री आशीष जाखोटिया ने आभार व्यक्त किया।

गायन में जूनियर ग्रुप विजेता सोनाक्षी मुथा पश्चिमी राजस्थान, उपविजेता युवराज लोया विदर्भ, ग्रुप ए विजेता निरझर चांडक छत्तीसगढ़, उपविजेता प्रतीची मालपानी महाराष्ट्र, ग्रुप बी में विजेता वरुण काबरा गुजरात उपविजेता पवन झंवर महाराष्ट्र रहे। संगीत में जूनियर वर्ग में विजेता राघव बजाज तमिलनाडु, उपविजेता नीलकुमार भूतड़ा महाराष्ट्र , सीनियर वर्ग में विजेता केशव काबरा महाराष्ट्र, उपविजेता ऋषि लाहोटी गुजरात रहे। क्लासिकल एवं फोक डांस में विजेता मानवी राठी पश्चिमी राजस्थान , उपविजेता राशि सोनी तेलंगाना रही। ग्रुप डांस में विजेता विदर्भ प्रदेश की टीम एवं उपविजेता तमिलनाडु की टीम रही।

सोलो डांस जूनियर ग्रुप में चारवी माहेश्वरी पश्चिमी राजस्थान प्रथम, आश्वि तोतला मध्य राजस्थान द्वितीय, ग्रुप ए में विजेता लाइशा छप्परवाल महाराष्ट्र उपविजेता नयन पुंगलिया गुजरात , ग्रुप बी में विजेता आलोक माहेश्वरी मध्य राजस्थान, उपविजेता ऋषिका माहेश्वरी पश्चिमी राजस्थान रही। स्टैंडअप कॉमेडी में विजेता रवि भट्टड़ महाराष्ट्र एवं उपविजेता सुनील करवा कर्नाटक रहे। मिस्टर माहेश्वरी का खिताब कृष्णन गोपाल मानधना कोलकाता को मिला तो वही उपविजेता आशीष माहेश्वरी गुजरात रहे। मिस माहेश्वरी का खिताब रुचिका बागड़ी उत्तरी राजस्थान एवं उपविजेता रुचि भट्टड़ महाराष्ट्र रही।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राहुल बाहेती, संगठन मंत्री भरत तोतला, खेल मंत्री अर्पित धूत, निवर्तमान महामंत्री प्रवीण सोमानी, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष रामरतन मूंधड़ा, महामंत्री सुरेश मूंधड़ा, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक युवा संगठन अध्यक्ष रूपेश गांधी, महामंत्री अरुण डागा, रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश झंवर, महामंत्री राकेश सोमानी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.