चूरू के होटल में घुसकर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मालिक की मौत, 3 गंभीर घायल

Updated on 03-03-2026 12:59 PM
चूरू: राजस्थान के चूरू जिले में सोमवार देर रात अपराध का खौफनाक मंजर देखने को मिला। बीदासर कस्बे के 'होटल द रॉयल ट्रीट' में अज्ञात बदमाशों ने घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। करीब 5 मिनट तक चली इस खूनी होली में होटल मालिक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।


5 मिनट तक बरसती रहीं गोलियां

चूरू एसपी जय यादव के अनुसार, घटना सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे की है। तीन नकाबपोश बदमाश अचानक होटल के अंदर दाखिल हुए और बिना कुछ कहे अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने करीब 5 मिनट तक तांडव मचाया, जिससे होटल परिसर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। होटल मालिक मुनीराम मंडा को बदमाशों ने निशाना बनाया, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। फायरिंग की चपेट में आने से भीखाराम जाट, श्रवण जाट और प्रभुराम प्रजापत (निवासी दडीबा) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हायर सेंटर रेफर, होटल बना छावनी

फायरिंग के बाद होटल में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत बीदासर के राजकीय बगड़िया अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें जयपुर के हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है। वर्तमान में होटल परिसर को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया है और वहां भारी पुलिस जाप्ता तैनात किया गया है। एफएसएल (FSL) की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

जांच में जुटी टीमें: रंजिश या रंगदारी?

एसपी जय यादव ने बताया कि बदमाशों की तलाश के लिए जिले भर में नाकाबंदी करा दी गई है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। प्राथमिक तौर पर यह आपसी रंजिश या रंगदारी का मामला लग रहा है, हालांकि पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर पहुंचने से बच रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.