वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान का चमत्कारी प्रदर्शन, श्रीलंका को 7 विकेट से रौंदा

Updated on 31-10-2023 02:35 PM
पुणे: आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के 30वें मैच में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम श्रीलंका को 7 विकेट हरा दिया। अफगानिस्तान की इस जीत के साथ ही सेमीफाइनल की रेस अब रोमांचक हो गई। मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया था। अफगानी गेंदबाजों के खिलाफ श्रीलंका की टीम सिर्फ 241 रन के स्कोर पर सिमट गई थी। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने सिर्फ 45.2 ओवर में लक्ष्य को हासिल कर लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान के लिए शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम का पहला विकेट स्कोरबोर्ड पर बिना किसी रन के गिर गया था। हालांकि इसके बाद के बल्लेबाजों ने संभल कर खेलते हुए महत्वपूर्ण साझेदारी करते हुए टीम को जीत की तरफ धीरे-धीरे आगे बढ़ाया।

अफगानिस्तान की इस जीत में रहमत शाह ने दमदार खेल दिखाया। रहमत शाह ने 74 गेंद में 62 रनों की दमदार पारी खेली। इसके अलावा कप्तान हश्मतुल्लाह ने 58 और अजमतुल्लाल ने 63 गेंद में नाबाद 73 रनों की पारी खेलकर जीत को तय कर दिया। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम की 6 मैचों में ये तीसरी जीत है।

श्रीलंका की बल्लेबाजी रही कमजोर

अफगानिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी काफी कमजोर नजर आई। तेज गेंदबाज फजल हक फारूकी की अगुआई में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 241 रन पर ढेर कर दिया। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फारूकी ने 34 रन देकर तीन विकेट चटकाए। स्पिनर मुजीब उर रहमान (38 रन पर दो विकेट) ने भी दो विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका की टीम 49.3 ओवर में सिमट गई।

श्रीलंका के लिए ओपनर बल्लेबाज पाथुम निसांका ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। कप्तान कुसाल मेंडिस ने 39 जबकि सदीरा समरविक्रम ने 36 रन की पारी खेली। निचले क्रम में महीश तीक्षणा ने 29 जबकि अनुभवी एंजेलो मैथ्यूज ने 23 रन की पारी खेलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरे श्रीलंका के लिए निसांका अच्छी लय में दिखे।

कुसाल परेरा की जगह एकादश में जगह बनाने वाले ओपनर बल्लेबाज दिमुथ करूणारत्ने को हालांकि अफगानिस्तान के गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के सामने जूझना पड़ा। फारूकी ने अंतत: छठे ओवर में करूणारत्ने को एलबीडबल्यू करके अफगानिस्तान को पहली सफलता दिलाई। मैदानी अंपायर ने उन्हें नॉटआउट दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा। करूणारत्ने ने 15 रन बनाए।

निसांका और मेंडिस ने दूसरे विकेट के लिए 62 रन की साझेदारी करके पारी को संवारा। निसांका ने 13वें ओवर में तेज गेंदबाज नवीन उल हक पर शानदार चौका मारा। निसांका हालांकि जब अपने पांचवें अर्धशतक के करीब थे तब तेज गेंदबाज अजमत ओमरजई की गेंद पर विकेटकीपर रहमानुल्लाह गुरबाज को कैच दे बैठे। उन्होंने 60 गेंद का सामना करते हुए पांच चौके मारे।

अफगनिस्तान के गेंदबाजों ने बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखा और रन गति कभी पांच रन प्रति ओवर से अधिक नहीं हुई। मुजीब, अपना 100वां वनडे खेल रहे राशिद खान (50 रन पर एक विकेट) और मोहम्मद नबी की स्पिन तिकड़ी ने श्रीलंका के बल्लेबाजों को खुलकर नहीं खेलने दिया। समरविक्रम और मेंडिस पर रन गति बढ़ाने का दबाव साफ दिखा। कप्तान मेंडिस अंतत: बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मुजीब की गेंद पर नजीबुल्लाह जादरान को कैच दे बैठे।

मुजीब ने इसके बाद समरविक्रम को पगबाधा करके 30वें ओवर में श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 139 रन किया। चरिथ असलंका (22), धनंजय डिसिल्वा (14) और दुष्मंता चमीरा (01) प्रभावी पारियां खेलने में नाकाम रहे लेकिन मैथ्यूज और तीक्षणा ने आठवें विकेट के लिए 45 रन जोड़कर टीम का स्कोर 250 रन के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.