चमत्कार! चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, गला देने वाली ठंड में खुले बदन तपस्या कैसे कर रहे साधु

Updated on 19-01-2023 06:53 PM
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में जब पिछले दिनों पारा 0 डिग्री के करीब आया तो लोग 'कश्मीर जैसी ठंड' की बातें करने लगे। राजस्थान में तो पारा कई बार माइनस से नीचे गया। ऐसे में अगर हम आपसे कहें कि बर्फ के बीच बैठकर कोई तपस्या कर रहा है तो शायद आपको यकीन न हो। यह देखने के लिए आपको देवभूमि उत्तराखंड चलना होगा। बाबा केदारनाथ धाम में एक साधु बर्फ की मोटी चादर पर साधना करते दिख जाएंगे। इस सीजन में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। कुछ ही दिनों में नंदी की मूर्ति पूरी तरह से बर्फ से ढक जाएगी लेकिन ललित महाराज बिल्कुल सामान्य तरीके से साधना करते रहते हैं। आपको लगेगा कि शायद जैकेट पहनकर या शॉल ओढ़कर बर्फ में साधना की जा सकती है। जी नहीं, ललित महाराज के शरीर पर पूरे कपड़े नहीं होते हैं। तस्वीरें देख लीजिए। कई तस्वीरें तो ऐसी देखने को मिलती हैं जब बर्फबारी हो रही होती है और बाबा खुले आसमान के नीचे 'ऊं नम: शिवाय' का जाप करते रहते हैं। हालांकि ललित रामदास महाराज अकेले नहीं हैं। कई ऐसे साधु-संत हैं जो इस बर्फीली वादियों में धुनी रमाए दिख जाएंगे।

बर्फ की मोटी चादर में साधना

दरअसल, बाबा केदार के कपाट बंद होने के बाद दर्शनार्थी नहीं आते। ऐसे समय में गिने चुने साधु-संत ही रहते हैं, जो सुबह-शाम बाबा केदार की पूजा करते हैं। बर्फबारी में कई बार 6 से 7 फीट मोटी बर्फ जम जाती है। जिधर देखो उधर सफेदी ही दिखाई देती है। लेकिन बर्फबारी और कंपकंपाती ठंड में भी महादेव के भक्त यह 'अजूबे' साधु तपस्या में लीन दिखाई देते हैं। यह कोई इस साल या पिछले साल की बात नहीं है, ललित महाराज का पिछले कई वर्षों से यही रूटीन बन चुका है। मौसम की सख्ती का उनके शरीर पर कोई असर नहीं दिखता। खून जमा देने वाली ठंड भी जैसे उनकी साधना के आगे 'नतमस्तक' हो जाती है।
इसे ललित महाराज का हठ कहें या भक्ति की पराकाष्ठा, चाहे कितनी भी बर्फ पड़े वह धाम से नीचे नहीं आते हैं। जब लोगों की भीड़ जुटती है तो वह भोलेनाथ के भक्तों के लिए रहने और खाने की व्यवस्था भी करते हैं। बर्फबारी के समय बर्फ को पिघलाकर पानी का इस्तेमाल किया जाता है। देखने वाले भी हैरान रह जाते हैं कि आधे कपड़े पहनकर कोई इस सर्दी में कैसे साधना करने बैठा है।
आस्था या चमत्कार
केदारनाथ धाम की ऊंचाई 11 हजार फीट है। यहां माइनस में तापमान हो जाता है। ललित महाराज बेजुबान कुत्तों के खाने-पीने का भी इंतजाम करते हैं। ललित महाराज 2013 में आई आपदा के बाद से इसी तरह कपाट बंद होने के बाद भी केदारनाथ धाम में रहते आ रहे हैं। कुछ तस्वीरें देखकर तो आप हैरान रह जाएंगे। एक तस्वीर में केदारनाथ धाम बर्फ से ढका दिखाई देता है और ठीक सामने उनका आधा शरीर बर्फ में होता है। इसे 'आस्था का चमत्कार' कह सकते हैं। ललित महाराज को उत्तराखंड के लोग 'बाबा बर्फानी' भी कहते हैं। मंदिर से करीब एक किमी दूर ललित महाराज का अपना आश्रम है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.