बिहार से तस्करी कर दिल्ली लाई जा रही थीं नाबालिग लड़कियां, समय रहते अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने किया रेस्क्यू

Updated on 30-10-2025 02:15 PM
 अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में रेलवे पुलिस ने बिहार से दिल्ली तस्करी कर ले जाई जा रहीं 5 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है। पांचों लड़कियां घर बिन बताए दिल्ली में काम दिलाने के बहाने ले जाई जा रहीं थी। लेकिन सूचना मिलने पर RPF और GRP पुलिस ने 5 नाबालिग लड़कियां अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन से बरामद किया है।

बताया जा रहा है कि एक अन्य लड़की दोस्ती कर पांचों नाबालिग लड़कियों को अपने साथ बिहार से दिल्ली ले जा रही थी। बिहार में परिजनों ने अपरहण का मुकदमा भी दर्ज कराया है। आपको बता दें कि बिहार के सीतामढ़ी जिले में गांव मानपोर थाना बेला निवासी पांच नाबालिग लड़कियां को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस ट्रेन से RPF और GRP पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान बरामद किया गया है। रेलवे को मालदा से सूचना दी गई थी, जिसके बाद प्रयागराज मुख्यालय से अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर सूचना दी गई थी। मुख्यालय से सूचना आने के बाद रेलवे सुरक्षा बल टीम एक्टिव हो गई और स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस को अलीगढ़ में रोका गया। गाड़ी का स्टॉपेज अलीगढ़ में सिर्फ 2 मिनट का है, लेकिन टीम ने कार्रवाई के लिए ट्रेन को अतिरिक्त समय तक रोका और पांचों लड़कियों को बरामद किया।
वहीं रेलवे पुलिस की पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह सभी एक 16 वर्षीय लड़की के साथ दिल्ली नौकरी करने के लिए जा रही थी। वह लड़की पहले भी दिल्ली में रहकर नौकरी कर चुकी थी। इसलिए वह सभी लड़कियों को अपने साथ बिहार से दिल्ली लेकर जा रही थी। पुलिस के अनुसार सभी लड़कियां नाबालिग हैं, इसलिए उन्हें चाल्डलाइन के सुपुर्द किया गया है।अलीगढ़ रेलवे स्टेशन आरपीएफ थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि बुधवार को मुख्यालय से सूचना मिली कि स्वतंत्रता सेनानी ट्रेन के विकलांग कोच में बिहार की नाबालिग लड़कियों को ले जाया जा रहा है। सभी लड़कियों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। सभी को चाल्डलाइन के सुपुर्द कर दिया गया है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह बिहार से अलीगढ़ आने के लिए रवाना हो गए हैं। उनके आने के बाद सभी को कानूनी कार्रवाई के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.