भोपाल में मामूली विवाद बना जानलेवा, सरपंच की लाइसेंसी पिस्टल से उसी पर फायर, तीन आरोपी गिरफ्तार

Updated on 13-07-2026 12:34 PM

 भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र स्थित सागर रायल होम्स कॉलोनी में शनिवार-रविवार रात महज कार को साइड देने के विवाद में गोली चल गई। तीन युवकों ने पहले एक सरपंच के साथ मारपीट की और फिर उसकी कमर से लाइसेंसी पिस्टल छीनकर उसी पर गोली चला दी।

गोली सरपंच के बाएं पैर में लगी और हड्डी तोड़ते हुए बाहर निकल गई। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये है पूरा मामला

  • मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार, 33 वर्षीय हरीश राजपूत सीहोर जिले के शाहगंज क्षेत्र के टीकरी गांव के निवासी हैं। परिजन का दावा है कि वह ग्राम पंचायत के सरपंच हैं। सागर रायल होम्स कॉलोनी में उनके भाई के नाम मकान है, जहां उनकी पत्नी और बच्चे रहते हैं। हरीश का यहां नियमित आना-जाना रहता है।
  • शनिवार-रविवार रात दो बजे हरीश कार से कॉलोनी पहुंचे। मुख्य गेट के पास कार खड़ी होने से रास्ता अवरुद्ध था। उन्होंने कार हटाने के लिए कहा तो हर्षित पटेल, अनुभव चौबे और उनके दोस्त रघुवंशी से कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर हरीश अपनी कार पार्किंग तक ले गए।
  • पार्किंग में पहुंचकर किया हमला

    • पुलिस के अनुसार तीनों युवक भी हरीश के पीछे पार्किंग तक पहुंच गए। जैसे ही वह कार से उतरे, तीनों ने उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि इसी दौरान हर्षित ने हरीश की कमर में लगी लाइसेंसी पिस्टल छीन ली और उन पर फायर कर दिया। पहला फायर निशाने पर नहीं लगा।

  • जान बचाने के लिए हरीश भागे तो आरोपित ने दूसरा फायर किया, जो उनके बाएं पैर में पीछे से लगा और हड्डी तोड़ते हुए सामने से निकल गया। गोली लगने के बाद तीनों आरोपित पिस्टल छोड़कर फरार हो गए। हरीश ने परिजन को सूचना दी, फिर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
  • तीनों आरोपी भागे

    थाना प्रभारी विमलेश राय ने बताया कि घटना के कुछ ही समय बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनमें हर्षित पटेल और अनुभव चौबे सागर रायल होम्स कालोनी के निवासी हैं, जबकि उनका तीसरा साथी सोहागपुर क्षेत्र का रहने वाला है। तीनों नौकरी के साथ पढ़ाई भी कर रहे हैं। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।



  • अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     20 September 2026
    गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
     20 September 2026
    जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
     20 September 2026
    राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
     20 September 2026
    पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
     20 September 2026
    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
     20 September 2026
    पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
     19 September 2026
    भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
     19 September 2026
    भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
     19 September 2026
    भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
    Advt.