नौकरी के लिए अवैध तरीके से विदेश भेजे गए 364 लोगों को मंत्रालय ने छुड़ाया, जारी की यह चेतावनी

Updated on 25-11-2022 08:38 PM

नई दिल्ली 

विदेश मंत्रालय ने  कहा कि नौकरी के लिए अवैध तरीके से म्यांमार, लाओस और कंबोडिया भेजे गए 350 से अधिक लोगों को अब तक छुड़ाया गया है। इनमें से म्यांमार से 200, कंबोडिया से 100 तथा लाओस से 64 लोगों को मुक्त कराया गया। काफी लोग स्वदेश लौट चुके हैं जबकि शेष लौटने की प्रक्रिया में हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि म्यांमार में सबसे ज्यादा लोग थे जिनमें से 200 से अधिक लोगों को मुक्त कराया गया। इनमें से 153 लोग भारत लौट चुके हैं और कुछ लोग अभी थाइलैंड की हिरासत में हैं। उन्हें वापस लाने के लिए भारत का दूतावास कार्य कर रहा है। इसी प्रकार कंबोडिया और लाओस में भी यह प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा कि म्यांमार में कुछ और लोग हो सकते हैं जिनके लिए प्रयास जारी हैं।

लोगों को आगाह किया
बागची ने लोगों से रोजगार के लिए अवैध तरीके से विदेश भेजने वालों से फिर आगाह किया है। दरअसल, कई एजेंसिया लोगों को अराइवल वीजा पर थाइलैंड भेजती हैं और वहां से वे लोग कंबोडिया, लाओस व म्यांमार जाते हैं। उन्होंने कहा कि वीजा आन अराइवल सिर्फ पर्यटकों के लिए होता है। अगर कोई एजेंसी रोजगार के लिए किसी को थाइलैंड ले जाएगी तो इसके लिए अलग से वीजा लगाना होता है। रोजगार के लिए कोई भी अराइवल वीजा पर नहीं जा सकता।

8 भारतीयों का मसला कतर के समक्ष उठाया
विदेश मंत्रालय ने कहा कि कतर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व कर्मियों को हिरासत में लिए जाने के मामले को वहां के प्रशासन के समक्ष लगातार उठाया गया है। हिरासत में बंद इन लोगों तक अधिक राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने के लिए प्रयास जारी है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, 'हम इस मामले पर बहुत करीब से नजर रखे हुए हैं। दोहा में हमारा दूतावास स्थानीय अधिकारियों के नियमित संपर्क में है। मंत्रालय और राजनयिक पहुंच उपलब्ध कराने की मांग कर रहा है और इस बारे में अधिक जानकारी मिलने पर बताएंगे।'

जाकिर नाइक को कतर ने न्योता नहीं दिया
कतर ने भारत को जानकारी दी है कि विवादास्पद उपदेशक जाकिर नाइक को फीफा फुटबॉल विश्वकप 2022 में हिस्सा लेने के लिये कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हमने यह मसला कतर के सामने उठाया था और बताया था कि जाकिर नाइक भारतीय कानून के तहत आरोपी है। बता दें कि जाकिर नाइक को फीफा विश्व कप में बुलाने पर भारत ने नाराजगी जताई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
 19 September 2026
मुंबई के पवई स्थित IIT बॉम्बे में साहिल वाकोडे नाम के स्टूडेंट की शुक्रवार शाम मौत हो गई। मुंबई पुलिस के मुताबिक, साहिल ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से…
 19 September 2026
नई दिल्ली: रिश्वत की शिकायत मिली, CBI ने तुरंत FIR दर्ज की और कुछ ही घंटों में जाल बिछा दिया गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस तेजी पर सवाल उठाते हुए…
 19 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने POCSO एक्ट को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ किया कि आरोपी के खिलाफ दोष की वैधानिक धारणा का मतलब यह नहीं है…
 19 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और हत्या की घटना को लेकर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने महिला सुरक्षा का मुद्दा उठाया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर…
 19 September 2026
अनिल बलूनी: नई दिल्ली के भारत मंडपम में BRICS सम्मेलन के पहले ही दिन जब ‘नई दिल्ली डिक्लेरेशन’ की घोषणा हुई, तो वह केवल एक औपचारिक कूटनीतिक वक्तव्य नहीं था,…
 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
Advt.