मंत्री श्री तोमर ने किया ‘वीमित्र ऐप’ का औपचारिक शुभारंभ

Updated on 09-10-2025 11:18 AM

ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा विकसित अत्याधुनिक 'वीमित्र ऐप' का औपचारिक शुभारंभ किया। ऐप प्रदेश में ही नहीं, पूरे देश में विद्युत चोरी की रोकथाम के लिये एक डिजिटल क्रांति का प्रतीक बनकर उभरा है। मंत्री श्री तोमर ने 'वीमित्र ऐप' के माध्यम से सटीक और प्रमाणिक सूचनाएं देने वाले 432 नागरिकों को 1.95 लाख की ईनाम की राशि डिजिटल माध्यम से अंतरित की।

मंत्री श्री तोमर ने ऐप की उपयोगिता और इसके तकनीकी पक्ष पर प्रकाश डालते हुए यूज़र गाइड, शैक्षिक कार्टूनों से सजी प्रेरणादायक मैगजीन तथा विभागीय मार्गदर्शिका का भी विमोचन किया। इन संसाधनों के माध्यम से आमजन एवं विभागीय कर्मियों को ऐप की कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। उन्होंने ऐप के निर्माण के लिए कंपनी के प्रबंध संचालक श्री अनय द्विवेदी की सराहना करते हुए कहा कि "वीमित्र ऐप न केवल विद्युत चोरी रोकने का एक प्रभावी उपकरण है, बल्कि यह शासन में पारदर्शिता और जन-सहभागिता को भी सशक्त बनाता है।"

मंत्री श्री तोमर ने कहा कि इस पहल को प्रदेश की अन्य विद्युत वितरण कंपनियों में भी शीघ्र लागू किया जाए।

'वीमित्र ऐप' की अब तक की उपलब्धियाँ

वीमित्र ऐप 1 जुलाई 2025 से प्रारंभ हुआ है। इसमें डाउनलोड्स- 23 हजार से अधिक, प्राप्त सूचनाएं 19 हजार 552, जाँच की गई सूचनाएं 9 हजार 091, सही पाई गई सूचनाएं 2 हजार 506, वितरित इनाम राशि: ₹8 लाख 17 हजार और कंपनी को लाभ ₹3 करोड़ 51 लाख हुआ। वीमित्र ऐप की एक खास बात यह है कि इसके माध्यम से सूचनाकर्ता गुमनाम रूप से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुरक्षा या भय की भावना से मुक्त किया गया है। ऐप को एंड्रॉइड और iOS दोनों प्लेटफॉर्म्स पर निशुल्क उपलब्ध कराया गया है। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की यह पहल डिजिटल सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और प्रशासनिक पारदर्शिता की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है, जिसकी पूरे प्रदेश में प्रशंसा हो रही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.