मंत्री श्री सिंह ग्वारीघाट नर्मदा तट पर भव्य दीपोत्सव समारोह में शामिल हुए

Updated on 23-01-2024 12:34 PM

अयोध्या में भगवान श्री रामलला की प्राणप्रतिष्ठा के पावन अवसर पर आज शाम लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ग्वारीघाट में दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि अयोध्या में श्री रामलला का विराजमान होना एक ऐतिहासिक अवसर है। कई वर्ष की प्रतिक्षा के बाद प्रभु श्री राम अपने स्थान पर विराजमान हुये। प्रभु श्री राम हमारे रोम-रोम में है। उन्होनें कहा कि पहली बार दीपावली भगवान श्री राम लंका विजय कर अयोध्या वापस आने पर मनाई गई थी। आज श्री रामलला अयोध्या में विराजमान हुये इस खुशी में पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जा रहा है। जबलपुर में भी राममय वातावरण में पुण्य सलीला नर्मदा तट ग्वारीघाट में 51 हजार दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। इस अदभुत विहंगम दृश्य के हजारो श्रद्धालु साक्षी बने। मंत्री श्री सिंह ने सभी को कोटि कोटि बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

मंत्री श्री सिंह के साथ संत शिरोमणी श्री गिरीजानंद सरस्वती महाराज, श्री अशोकानंद महाराज सहित अन्य संतगण, विधायक श्री अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह एवं अन्य जन-प्रतिनिधि शामिल हुए।

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साक्षी बने मंत्री श्री सिंह

अयोध्या में भगवान श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में लाईव कार्यक्रम को देखा, सुना तथा इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने। जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जितेन्द्र जामदार सहित संतजन अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन ने भी लाईव प्रसारण को देखा और सुना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.