सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिटी कप में शामिल हुए मंत्री श्री पटेल

Updated on 02-02-2024 11:21 AM

पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल आज नरसिंहपुर जिले की ग्राम पंचायत बगासपुर में सरदार वल्लभ भाई पटेल यूनिटी कप के अन्तर्गत राज्य स्तरीय टेनिस टूर्नामेंट के समापन में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुल 55 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन भी किया। कार्यक्रम में विधायक श्री महेंद्र नागेश, पूर्व विधायक श्री जालम सिंह पटेल, श्री हाकम सिंह सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री पटेल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का उद्देश्य हर पात्र जरूरतमंद व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि गांव में गौशाला का निर्माण कर नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटनाओं से बचाने के लिए गायों को गौशालाओं में रखा जाये, इसके लिए हम सबको आगे आना होगा। हमें आज लोगों को समझाना होगा कि ग्रामीण क्षेत्रों को नई ऊंचाइयों पर लाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। ग्रामों में पेयजल एवं स्वच्छता की अलख जगानी होगी। गंदे पानी को स्वच्छ जल स्त्रोतों में मिलने से रोकना होगा। इसके लिए जल प्रबंधन की महती आवश्यकता है। इस पानी का हम पुनः उपयोग कर सकते हैं। हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन करना होगा।

बच्चों एवं युवाओं के मनोवैज्ञानिक और सामाजिक विकास में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है

मंत्री श्री पटेल ने कहा कि बच्चों की मोबाइल की आदत को छुड़ाकर उन्हें खेल के मैदान में पहुंचाना होगा जिससे उनका विकास हो सके। युवा पीढ़ी को नशे की लत से बचाने के लिए खेल के मैदान मददगार साबित होंगे। खेल हमारे जीवन में अद्वितीय महत्व रखता है। यह हमारे स्वास्थ्य, मनोविज्ञानिक विकास और सामाजिक विकास के लिए एक संपूर्ण उपाय है। खेलने से हमारा शारीरिक स्वास्थ्य सुधरता है और हमें ऊर्जा से भर देता है। खेल हमें नैतिकता और संयम की महत्वपूर्ण शिक्षा भी प्रदान करता है। जब हम खेल में भाग लेते हैं, तो हमें नियमों और नियमितता का पालन करना पड़ता है। इससे हमारे अनुशासन, संयम और नैतिक मूल्य विकसित होते हैं। खेल हमें टीम के साथ काम करने, उच्चतम मानकों की प्राप्ति करने और दूसरों के साथ सहयोग करने की क्षमता देता है।

विभिन्न निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

कार्यक्रम में मंत्री श्री पटेल ने कुल 55 लाख रुपए की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया। उन्होंने 15 लाख रुपये की लागत के डीवाट्स (विक्रेन्द्रीयकृत अपशिष्ट जल उपचार प्रणाली), मेन रोड से स्टेडियम तक 7.58 लाख रुपये लागत की सीसी रोड निर्माण व 3.06 लाख रुपये लागत की सीसी रोड निर्माण अन्नी साहू वाली गली के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने 4.59 लाख रुपये लागत की सीसी रोड निर्माण पानी की टंकी के पास, 4.34 लाख रुपये लागत के शांतिधाम निर्माण, 4.80 लाख रुपये लागत की मा. शाला मरम्मत और 4.50 लाख रुपये लागत की सीसी व नाली निर्माण के कार्यों का लोकार्पण किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.