मंत्री सारंग ने भारत टॉकीज आरओबी का किया निरीक्षण

Updated on 12-11-2022 05:46 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को भारत टॉकीज आरओबी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने आरओबी के नीचे गोदाम में संचालित अवैध दुकानों के बंद न होने को लेकर पीडब्लूडी के सेतु विभाग के अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। मंत्री सारंग ने गोदाम को तत्काल बंद करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि आरओबी के नीचे गोदाम में फर्नीचर और वेल्डिंग की अवैध दुकानों में तोड़फोड़ का कार्य होने से आरओबी की आयु पर विपरित असर होता है। इसको लेकर तत्काल गोदाम बंद करने के निर्देश दिये गये हैं।

बदले जायेंगे आरओबी के 144 बियरिंग, 25 वर्ष बढ़ जायेगी उम्र

मंत्री सारंग ने बताया कि वर्ष 1973 में निर्मित भारत टॉकीज आरओबी पुराने और नये भोपाल को मेन स्टेशन से जोड़ने का महत्वपूर्ण सेतु है। आरओबी से प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। लगभग 49 साल पुराने ब्रिज के पीयर्स और स्लेब के बीच मौजूद बियरिंग खराब हो गये हैं, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बन रही थी। इसीलिये आरओबी की मरम्मत के लिये योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि रेलवे ओवर ब्रिज की लंबाई 700 मीटर पर पूर्व में किया गया डामर 20 नवंबर तक पूरी तरह से हटाया जायेगा। इसके बाद आरओबी के सभी 144 बियरिंग बदले जायेंगे। इस मरम्मत कार्य के पूरा होने से आरओबी की आयु लगभग 25 साल और बढ़ जायेगी। इस मरम्मत कार्य को पूर्ण होने में लगभग डेढ़ माह का समय लगेगा।

मरम्मत कार्य के दौरान बदली जायेगी ट्रेफिक व्यवस्था

मंत्री सारंग ने बताया कि आरओबी की बियरिंग बदलने की प्रकिया पुल के स्लैब को लिफ्ट करके संपादित की जायेगी। पुल के स्लैब को लिफ्ट करने एवं बियरिंग बदलने की प्रक्रिया शुरू करने से पूर्व ट्रेफिक व्यवस्था में परिवर्तन किया जायेगा। इसके लिये रेलवे एवं ट्रैफिक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर परिवर्तित ट्रैफिक प्लान बनाया जायेगा, जिससे नागरिकों को आवागमन में असुविधा का सामना ना करना पड़े।

आरओबी के नीचे असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने के दिये निर्देश

निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने आरओबी के नीचे असामाजिक तत्वों की गतिविधि होने पर बजरिया थाना प्रभारी के समक्ष नाराजगी व्यक्त करते हुए असामाजिक तत्वों पर शीघ्र कार्रवाई करने के भी निर्देश दिये।

इस अवसर पर अधीक्षक यंत्री लोक निर्माण (सेतु) एम.पी. सिंह, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण (सेतु) जावेद शकील, एमआईसी सदस्य आनंद अग्रवाल सहित अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.