राज्यमंत्री श्री परमार ने शुजालपुर के विभिन्न ग्रामों में महिलाओं के लाड़ली बहना योजना के आवेदन फार्म भरे

Updated on 30-03-2023 05:14 PM

स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) एवं सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने आज शुजालपुर विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में राज्य सरकार की लाडली लक्ष्मी बहना योजना की विस्तृत जानकारी दी। श्री परमार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की गई है। इसके तहत राज्य शासन द्वारा बहनों को प्रतिमाह 1000 रुपए की धनराशि प्रदान की जाएगी, जो कि वार्षिक 12,000 रूपए होगी। यह राशि लाभार्थी बहनों के सीधे बैंक खाते में पहुंचाई जाएगी। श्री परमार ने शुजालपुर विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत ग्राम जामनेर, जेठड़ा एवं देहण्डी पहुँचकर मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के आवेदन फार्म भरे एवं बहनों के आवेदन भरने की गई व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। श्री परमार ने बहनों से सीधे संवाद कर लाड़ली बहना योजना की विस्तृत जानकरी देते हुए योजना का लाभ लेने के लिए कहा। श्री परमार ने इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि यह आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है।

इस दौरान एसडीएम श्री सत्येन्द्र सिंह, जनपद पंचायत सीईओ सुश्री रुषाली पोरस सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.