राज्य-मंत्री श्री परमार ने अधिकारी-कर्मचारियों को दिलाई "सुशासन की शपथ"

Updated on 23-12-2022 10:57 PM

सामान्य प्रशासन राज्य-मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार ने मंत्रालय में अधिकारी एवं कर्मचारियों को "सुशासन की शपथ" दिलाई। अपर मुख्य सचिव श्री शैलेन्द्र सिंह, श्री एस.एन. मिश्रा, श्री मलय श्रीवास्तव सहित मंत्रालय, सतपुड़ा भवन, विंध्याचल भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने "हम प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहेंगे और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जन-कल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हरसंभव प्रयास करते रहेंगे। प्रदेश के नागरिकों के जीवन-स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहेंगे" की शपथ ली।

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदंडों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म-दिवस 25 दिसंबर के एक दिन पूर्व 24 दिसंबर को "सुशासन दिवस" के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष 24 दिसंबर शनिवार को शासकीय अवकाश होने से 23 दिसंबर शुक्रवार को मंत्रालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल पार्क में सुशासन दिवस की शपथ दिलाई गई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 June 2026
 भोपाल, मध्य प्रदेश के सागर स्थित बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में भर्ती एक मरीज की मौत हो गई। बायोप्सी की तैयारी के दौरान ईएनटी वार्ड में भर्ती मरीज को नर्स ने…
 24 June 2026
भोपाल, यात्रियों के लिए जुलाई में बड़ी परेशानी की खबर है। ललितपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली ट्रेनों पर व्यापक असर पड़ेगा। रेलवे के अनुसार…
 24 June 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के सुभाषनगर से एम्स के बीच दौड़ रही मेट्रो अगले 2 दिन यानी, बुधवार और गुरुवार को बंद रहेगी। यह आम लोगों के लिए नहीं दौड़ेगी। दो दिन…
 24 June 2026
भोपाल/इंदौर/उज्जैन/ग्वालियर, मानसून दस्तक देने को है, लेकिन एमपी के शहरों की तैयारियां अब भी अधूरी हैं। भोपाल में मेट्रो, फ्लाईओवर, एलिवेटेड कॉरिडोर और चौड़ीकरण की वजह से सड़कें खुदी पड़ी हैं,…
 24 June 2026
भोपाल, शादी का प्रस्ताव ठुकराना किसी भी व्यक्ति का अधिकार है, लेकिन भोपाल की एक युवती के लिए यह फैसला पिछले एक साल से परेशानी की वजह बना हुआ है। युवती…
 24 June 2026
भोपाल। हुजूर तहसील में कृषि भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ मंगलवार को जिला प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया।प्रशासनिक टीम ने…
 24 June 2026
भोपाल। प्रदेश में नागरिकों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को भोपाल के रविंद्र भवन में राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता…
 24 June 2026
भोपाल। हाई कोर्ट ने मध्य प्रदेश नर्सिंग काउंसिल को जीएनएम (तीन वर्षीय नर्सिंग डिप्लोमा) पाठ्यक्रम में 2022-23 में प्रवेश लेने वाले 245 कॉलेजों के 10 हजार विद्यार्थियों का रिजल्ट जारी…
 24 June 2026
भोपाल। नगर निगम की भवन अनुज्ञा शाखा के निर्देश पर मंगलवार को अशोका गार्डन स्थित मंडी चौराहा क्षेत्र में एक चार मंजिला भवन के कई हिस्सों तो तोड़ दिया गया।…
Advt.