आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने स्वास्थ्य केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 14-10-2022 10:24 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर कावरे ने बालाघाट जिले के उकवा स्वास्थ्य केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहाँ स्वास्थ्य कर्मी डयूटी पर मौजूद नहीं थे। उन्होंने ब्लॉक स्वास्थ्य अधिकारी से चर्चा कर लापरवाह कर्मियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये। राज्य मंत्री श्री कावरे ने स्वास्थ्य केन्द्र में व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दवाओं की नियमित रूप से उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिये।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने उप तहसील कार्यालय का भी निरीक्षण किया और कार्यालयीन काम से आये नागरिकों से चर्चा की। राज्य मंत्री श्री कावरे ने उप तहसील कार्यालय के मार्ग को सुगम बनाने और नागरिकों के बैठने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। श्री कावरे ने कहा कि ऐसी व्यवस्था की जाये कि नागरिकों को समय पर योजनाओं का लाभ मिले।

राज्य स्तरीय रायफल प्रतियोगिता का शुभारंभ

आयुष राज्य मंत्री श्री कावरे ने बालाघाट जिले बैहर में राज्य-स्तरीय रायफल शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल छात्रों से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि जनजातीय क्षेत्रों में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की कमी नहीं है। आवश्यकता इस बात की है कि हम ऐसे विद्यार्थियों की पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करें।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्राम मोरिया में शोक संतप्त परिवारों के बीच पहुँच कर शोक संवेदना प्रकट की। इस गाँव में 30 अगस्त को 3 बच्चों की पानी में डूब जाने के कारण मृत्यु हो गई थी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को शासन की ओर से मदद दिये जाने का आश्वासन दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.