आयुष राज्य मंत्री ने मॉडल स्कूल का किया आकस्मिक निरीक्षण

Updated on 14-10-2022 10:30 PM

आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामकिशोर "नानो'' कावरे ने बुधवार को बालाघाट के मॉडल स्कूल बैहर का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से पढ़ाई और सामान्य ज्ञान पर चर्चा की।

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि शासकीय स्कूलों में बच्चों का समग्र रूप से विकास हो, इसके लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा छात्रवृत्ति समेत अन्य योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे पढ़ाई के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लें। राज्य मंत्री ने कहा कि स्कूल की विद्युत लाइन को ग्रामीण से बदल कर नगरीय फीडर से जोड़ा जायेगा।

मंत्री के निर्देश पर बदला गया ट्रांसफार्मर

आयुष राज्य मंत्री को ग्रामीण क्षेत्र के दौरे के दौरान परसवाड़ा क्षेत्र के कुमनगाँव में विद्युत ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी मिली थी। राज्य मंत्री ने ट्रांसफार्मर बदलने के लिये विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये थे। राज्य मंत्री द्वारा दिये गये निर्देश के तत्काल बाद कुमनगाँव में बिगड़े ट्रांसफार्मर को बदलने की कार्यवाही की गई। राज्य मंत्री श्री कावरे ने ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण में अनेक गाँव में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उन्होंने ग्रामीणों से उचित मूल्य दुकान पर मिलने वाली खाद्यान्न सामग्री के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
 20 September 2026
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के छात्रों ने भर्तियों, नर्सिंग शिक्षा, शिक्षक भर्ती, आदिवासी इलाकों की स्वास्थ्य सेवाओं और परीक्षा गड़बड़ियों…
 20 September 2026
पुजारी ने विधायक को याद दिलाया वादाएक मंदिर के पुजारी ने भाजपा विधायक के सामने उनके ही वादे की पोल खोल दी। इतना ही नहीं, उन्हें सबके सामने खरी-खोटी भी…
 19 September 2026
भोपाल। परी बाजार, ईदगाह हिल्स स्थित दिव्यांग व विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के शासकीय विद्यालय का जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुनीत अग्रवाल ने…
 19 September 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अतिथि विद्वानों के आंदोलन ने अब राजनीतिक मोड़ ले लिया है। अतिथि विद्वानों ने ‘विद्वान जनता पार्टी’ (VJP) बनाने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि…
 19 September 2026
भोपाल, मप्र में वर्ग-2 और वर्ग-3 शिक्षक भर्ती में पद बढ़ाने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन आज 30वें दिन पहुंच गया। यानी डीपीआई के सामने शिक्षक अभ्यर्थियों के संघर्ष…
Advt.