मंत्री श्री सिलावट ने लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण पत्र बालिकाओं को घर जाकर दिए

Updated on 16-02-2023 05:21 PM

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने कहा है कि राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और विभिन्न विकास कार्य की सौगात देने के उद्देश्य से विकास यात्रा मील का पत्थर साबित हो रही है। यात्रा से शासन की योजना का लाभ घर-घर पहुँच रहा है। उन्होंने विकास यात्रा के दौरान बुधवार को इंदौर जिला में सांवेर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

मंत्री श्री सिलावट ने घर पहुँच कर लाड़ली लक्ष्मी योजना में बालिकाओं को लाभांवित भी किया। मंत्री श्री सिलावट ने यात्रा में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि विकास यात्रा की लहर हर गाँव-हर शहर में है। राज्य सरकार ने सांवेर के विकास और उन्नति के लिए सदैव विकास कार्य किए हैं। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार की कुशल नीतियों और जन-हितैषी योजनाओं के योगदान से आज हमारा सांवेर निरंतर समृद्धि और प्रगति के नए आयाम गढ़ रहा है।

मंत्री श्री सिलावट ने मुंडलाबाग से पानाडे तक लगभग एक करोड़ दस लाख रूपए की लागत से बनने वाले मार्ग का भूमि-पूजन कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी।

मंत्री श्री सिलावट ने विकास यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों से चर्चा भी की। उन्होंने क्षेत्रवासियों की समस्या को जाना और निराकरण करने के निर्देश भी दिए। मंत्री श्री सिलावट ने यात्रा में विधानसभा सांवेर के ग्राम कदवाली खुर्द और कदवाली बुजुर्ग में लगभग 20 लाख रूपए और ग्राम सुल्लाखेड़ी में लगभग 22 लाख रूपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन और लोकार्पण किया। साथ ही जन-हितकारी योजनाओं के हितग्राहियों को सम्मानित किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल सहित इसके आसपास की बेशकीमती सरकारी जमीनों को भू-माफियाओं और अतिक्रमण की चपेट से सुरक्षित रखने के लिए जिला प्रशासन एक हाईटेक व्यवस्था लागू करने जा रहा…
 29 June 2026
भोपाल। भोपाल दुग्ध संघ ने दुग्ध उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए दूध खरीद दर में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। संघ ने दूध की खरीद दर बढ़ाकर 870…
 29 June 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बहुचर्चित मामले में आरोपित सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला के घर शनिवार-रविवार की दरमियानी रात चोरी की वारदात हुई। बदमाशों ने पीछे के…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
भोपाल। शहर बहुचर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में मंगलवार को कोर्ट नए सिरे से सुनवाई करने जा रहा है। इस दौरान सेवानिवृत्त जिला जज गिरिबाला सिंह के लंबित आवेदनों…
 29 June 2026
 इंदौर। यशवंत क्लब में रविवार को मैनेजिंग कमेटी को लेकर हुए चुनाव काफी दिलचस्प रहे। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए कांटे की टक्कर देखने को मिली, दोनों पदों पर…
 29 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण को लेकर फिर से कर्मचारी सरकार के रवैए से नाखुश हैं। राज्य सरकार वर्ष 2025 के उन नियमों से पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ…
 29 June 2026
 भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में रेलवे से सेवानिवृत्त हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की दोहरे हत्याकांड की जांच अब गहन हो गई है। पुलिस…
 29 June 2026
मध्य प्रदेश की न्यायिक व्यवस्था अब डिजिटल युग में एक बड़ा कदम रखने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अदालतों में इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के उपयोग को आसान और पारदर्शी बनाने…
Advt.