मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा में विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन

Updated on 22-07-2023 12:42 PM

चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड 44, 77, 75, 71 एवं 58 में विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।  उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में डबल इंजन की सरकार चल रही है। इससे प्रदेश का तीव्र गति से विकास हो रहा है। मंत्री श्री सारंग ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की सर्वस्पर्शी योजनाएँ हर वर्ग के जीवन में खुशहाली ला रही है। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।

विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी

मंत्री श्री सारंग ने रहवासियों को नरेला विधानसभा क्षेत्र में किये गये विकास के संबंध में कहा कि वर्ष 2008 के पहले क्षेत्र में पेयजल का भीषण संकट था। साथ ही वर्षा में भी निचली बस्तियों में बाढ़ की स्थिति बन जाती थी। वहीं अब क्षेत्र के हर घर में नल से शुद्ध पेयजल पहुँचाया जा रहा है। बाढ़ की स्थिति नहीं निर्मित हो, इसके लिये पूरे क्षेत्र में करोड़ों की लागत से नाली निर्माण कर उनका चेनेलाइजेशन किया गया है। मंत्री सारंग ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, सीवर एवं विद्युत समेत अनेक विकास कार्य तेजी से कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास की धारा इसी प्रकार अनवरत जारी रहेगी।

क्षेत्रवासियों की सुविधाओं में निरंतर हो रही वृद्धि

मंत्री श्री सारंग ने कहा कि मूलभूत सुविधाओं के साथ ही क्षेत्र के विकास के लिये कई कदम उठाए गये हैं। उन्होंने कहा कि हर घर नर्मदा जल, आदर्श ड्रेनेज सिस्टम, थीम ब़ेस्ड पार्क, 5-5 फ्लाई-ओवर, सीएम राइज स्कूल, शासकीय कॉलेज समेत विभिन्न सौगातें क्षेत्रवासियों को मिली हैं। उन्होंने कहा कि नरेला विधानसभा के समग्र विकास के लिये कैलेंडर बनाया गया है, जिसके संपूर्ण क्षेत्र में समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य संपन्न कराये जा रहे हैं।    

लाड़ली बहनों को मिलेंगे 3000 रूपये

मंत्री श्री सारंग ने क्षेत्र की महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में मातृशक्ति को आर्थिक रूप से सशक्त करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि लाड़ली बहना योजना के तहत दी जाने वाली 1000 हजार रूपए की राशि भविष्य में बढ़ कर 3000 रुपये तक पहुँच जायेगी, शुरुआत में 250 रुपए की राशि बढ़ेगी, उसके बाद फिर 250 बढ़ाए जायेंगे यानी 15 सौ रुपए मिलने लगेंगे। 250 रुपए इसी तरह निरंतर बढ़ाए जाते रहेंगे और अंत में कुल 3000 रूपए हर माह बहनों को प्राप्त होने लगेंगे।

रहवासियों को मिली सौगात

मंत्री श्री सारंग ने नरेला विधानसभा अंतर्गत वार्ड-44 आचार्य नरेंद्र देव नगर एवं गली नं-2, सुदामा नगर में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य, वार्ड-77 के देवकी नगर एवं पन्ना नगर में सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने वार्ड-75 ग्वालबाबा बस्ती में सी.सी. सड़क, नाली एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य, वार्ड-71 प्रगति नगर में समस्त सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण एवं बेस्ट प्वाइंट स्कूल के सामने पार्क के निर्माण कार्य तथा वार्ड-58 में 6 ब्लॉक बस्ती कस्तूरबा नगर में सी.सी. सड़क निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.