ग्राम नगरी में मंत्री केदार कश्यप ने किए विकास कार्यों का भूमि पूजन

Updated on 06-11-2025 01:25 PM

कोण्डागांव । कोण्डागांव विकासखंड के ग्राम नगरी में वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप ने विभिन्न विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण किया। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अब तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है और ग्राम पंचायतें इस परिवर्तन की मजबूत कड़ी बन रही हैं।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत गोलावंड में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य तथा ग्राम पंचायत नगरी में नवीन पंचायत भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। ग्रामीणों में इस अवसर को लेकर उत्साह का माहौल रहा। ग्राम पंचायत नगरी के सरपंच ने शासन और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नए पंचायत भवन के निर्माण से ग्राम स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और सुविधा बढ़ेगी।

इस दौरान मंत्री श्री केदार कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ अब धीरे-धीरे बदल रहा है। आज आधे से अधिक कार्य ग्राम पंचायत स्तर पर ही पूरे हो रहे हैं, और पंचायत भवन वास्तव में विकास की नींव बन रहे हैं। उन्होंने रजत महोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कभी गरीबी और भुखमरी से जूझता छत्तीसगढ़ आज विकास की नई कहानी लिख रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हर वर्ग के हित में योजनाएं लागू की जा रही हैं। सरकार ने वनोपज संग्रहण में तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य बढ़ाया है, किसानों को धान का अधिक दाम मिल रहा है, और महिलाओं के लिए आजीविका संवर्धन की अनेक योजनाएं शुरू की गई हैं। उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, नल-जल जैसी योजनाओं ने ग्रामीण जीवन में वास्तविक परिवर्तन लाया है। मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि बस्तर अब विकास की राह पर अग्रसर है। नक्सलवाद समाप्ति की ओर है और शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है। पहले जहां मेडिकल शिक्षा के लिए रायपुर जाना पड़ता था, अब बस्तर संभाग में मेडिकल कॉलेज खुल चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि विकास का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचे।

छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष श्री रूपसाय सलाम ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हमारी सभी मांगें अब पूरी हो रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वनांचल क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी है, जिससे ग्रामीणों को आजीविका के अधिक अवसर मिल रहे हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी, जनपद अध्यक्ष अनीता कोर्राम, उपाध्यक्ष टोमेंद्र सिंह ठाकुर, जनपद सदस्य कमलेश्वरी सेठिया, एसडीएम श्री अजय उराव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
दुर्ग ।  जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग दुर्ग के सहयोग से एग्रीकल्चर इन्श्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एआईसी) भारत सरकार वित्त मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण मंत्रालय के निगमित सामाजिक…
 18 September 2026
दुर्ग, ।  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के सेवा सुशासन का 25 वर्षाे का एक लंबा अंतराल पूर्ण हो रहा है। उनके नेतृत्व में हुए कार्याे और परिवर्तन को…
 18 September 2026
दुर्ग  ।  दिव्यांगता के बावजूद आत्मनिर्भर बनने की इच्छा-शक्ति और शासन की स्वरोजगार योजनाओं ने देवेंद्र कुमार यादव के जीवन को नई दिशा दी है। कैलाशबाड़ी दुर्ग निवासी  देवेंद्र कुमार…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। विवेकानंद नगर में आयोजित सर्वमंगलमय वर्षावास 2026 के तहत 49 दिवसीय पंच परमेष्ठि श्रेणी तप के समापन अवसर पर तीन दिवसीय रत्नत्रयी महोत्सव का आयोजन भक्तिभाव के साथ…
 18 September 2026
रायपुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से पूरे देश और प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत…
 18 September 2026
रायपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बस्तर जिले में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ का गुरुवार को भव्य…
 18 September 2026
रायपुर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर स्थित अमर वाटिका में उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने अमर जवान स्मारक के समीप दीप प्रज्वलित…
 17 September 2026
छत्तीसगढ़ के जीएसटी विभाग में सीमित भर्ती परीक्षा के जरिए टैक्स इंस्पेक्टर बने 42 कर्मचारियों की नियुक्ति रद्द कर दी गई है। 2021 और 2022 में हुई परीक्षा के माध्यम…
 17 September 2026
राज्य सरकार के लिखित आदेश के बावजूद दूसरे-तीसरे वर्ष और तीसरे-पांचवें सेमेस्टर में प्रवेश नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और छात्रों ने बुधवार को पं. रविशंकर शुक्ल…
Advt.