राष्ट्रपति के मध्यप्रदेश आगमन पर मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित
Updated on
14-11-2022 11:15 PM
भारत
की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती
द्रौपदी मुर्मु के 15 एवं 16 नवंबर
2022 को मध्यप्रदेश के भोपाल,
जबलपुर और शहडोल आगमन पर अगवानी,
विदाई और सत्कार के लिए राज्य
मंत्रि-परिषद के 3 सदस्य
मिनिस्टर-इन-वेटिंग नामांकित
किये गये हैं। गृह मंत्री डॉ.
नरोत्तम मिश्रा 15 एवं 16 नवंबर को
भोपाल विमानतल, परिवहन मंत्री
श्री गोविन्द सिंह राजपूत 15
नवंबर को जबलपुर विमानतल और
पिछड़ा-वर्ग एवं अल्पसंख्यक
कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र
प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल
शहडोल हेलीपेड पर मिनिस्टर-इन-वेटिंग
रहेंगे।