मंत्री डॉ. डहरिया ने 1.63 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Updated on 13-10-2022 04:15 PM

रायपुर

नगरीय प्रशासन, विकास एवं श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग क्षेत्र के जनसम्पर्क भ्रमण के दौरान राज्य शासन की विभिन्न  जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आमजनता से अपील की। उन्होंने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषक मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, युवा मितान क्लब योजना, सुराजी गांव योजना, कौशल्या मातृत्व सहायता योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, धनवंतरी जेनेरिक मेडिकल स्टोर योजना और राम वन गमन पर्यटन परिपथ सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया है कि वे जनता को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयाग करें। इस दौरान डॉ. डहरिया ने  विभिन्न ग्राम में स्वीकृत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

नगरीय प्रशासन मंत्री ने ग्राम भटिया में आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत 40 लाख रुपए निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने 4.40 लाख रुपए की लागत से जैतखाम रंगरोगन, तथा ग्रील निर्माण का लोकार्पण किया। ग्राम मजीठा में आदर्श ग्राम योजना के 40 लाख रुपए के निर्माण कार्यों का तथा 05 लाख रुपए की लागत से निर्मित पारधी सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया। ग्राम भैंसा में नवीन हाई स्कूल का शुभारंभ करने के साथ साथ 4 लाख 71 हजार  की लागत से निर्मित प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया। सामुदायिक भवन सतनामी समाज लागत 05 लाख रुपए, सीसी रोड़ मुख्य मार्ग से जैतखाम सतनामी पारा लागत 05 लाख 20 हजार का लोकार्पण किया एवं वार्ड क्रमांक 03 में दुर्गा चौरा मंच निर्माण लागत 03 लाख रुपए का भूमिपूजन भी किया।  ग्राम देवर तिल्दा में सामुदायिक भवन वर्मा समाज लागत 6.50 लाख रुपए, सामुदायिक भवन सतमानी समाज लागत 6.50 लाख रुपए एवं हाई स्कूल आहता निर्माण लागत 07 लाख रुपए का लोकार्पण किया  मंत्री डॉ. डहरिया ने  सीसी रोड़ निर्माण, लागत 2.30 लाख रुपए का भूमिपूजन  भी किया। नगरीय प्रशासन मंत्री ने  स्थानीय जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न निर्माण कार्यों की घोषणा भी किए जिसमें ग्राम मजीठा में सीसी रोड़ हेतु 05 लाख रुपए, परसवानी में सीसी रोड़ हेतु 05 लाख रुपए और रंगमंच हेतु 03 लाख रुपए, नया पंचायत भवन हेतु 14.50 लाख रुपए, भाटिया में सीसी रोड़ निर्माण हेतु 6.50 लाख रुपए, कुल 33.50 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.