मंत्री डॉ. डहरिया और पुनिया आज से चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर

Updated on 09-10-2022 05:31 PM

रायपुर

छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया चार दिवसीय दौरे पर बस्तर जा रहे हैं। मंत्री डॉ. डहरिया का यह दौरा 9 से 12 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान पूर्व राज्यसभा सांसद श्री पी.एल. पुनिया भी उनके साथ रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा क्षेत्रों के स्थानीय पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अक्टूबर को नगरीय प्रशासन विकास मंत्री डॉ. डहरिया रायपुर से कार द्वारा कांकेर जाएंगे। जहां वे कांकेर, अंतागढ़ व भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारी के साथ बैठक करेंगे। कांकेर में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन 10 अक्टूबर को कोण्डागांव जिला के केशकाल में विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। फिर कोण्डागांव में कोण्डागांव व नारायणपुर के विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। 10 अक्टूबर की शाम मंत्री डॉ. डहरिया विधानसभा क्षेत्र चित्रकूट पहुंचेंगे। चित्रकूट में रात्रि विश्राम के बाद 11 अक्टूबर को चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों संग बैठक के बाद वे दंतेवाड़ा आगमन जाऐंगे और मां दंतेश्वरी के दर्शन के बाद दंतेवाड़ा व बीजापुर विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेंगे। शाम तक दंतेवाड़ा से जगदलपुर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे। डॉ डहरिया 12 अक्टूबर को जगदलपुर, बस्तर एवं सुकमा में विधानसभा क्षेत्र के रूप में पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद नियमित विमान सेवा के जरिये मंत्री डॉ. डहरिया का जगदलपुर से रायपुर लौट आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, एसपी सुनील शर्मा, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला आपदा राहत की टीम ने मिलकर लगातार काम किया। इससे लात नाला (माधोपाली पुल) में हुए हादसे…
 30 July 2026
कोंडागांव। जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण कोंडागांव–जोंधरापदर–नारायणपुर मार्ग में नारंगी नदी का जलस्तर बढ़ गया है। नदी का पानी पुल के ऊपर लगभग एक फीट तक बहने…
 30 July 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव  खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं *सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांवसुश्री गायत्री साय के नेतृत्व में *अधिकार…
 30 July 2026
कोंडागांव,प्रदेश के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री  लखनलाल देवांगन ने बुधवार को कोंडागांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कोपाबेड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों…
 30 July 2026
जांजगीर-चांपा। जिले में संचालित एग्रीस्टैक कृषक पंजीयन एवं बकेट क्लेम विशेष शिविरों का कलेक्टर  जन्मेजय महोबे ने आज खरौद एवं राहौद क्षेत्र में निरीक्षण किया। उन्होंने शिविरों में पहुंचकर पंजीयन…
 30 July 2026
रायपुर। पश्चिम बंगाल के ऊपर बने गहरे अवदाब (डीप डिप्रेशन) के प्रभाव से सावन माह के पहले ही दिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई।…
 30 July 2026
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। पुलगांव थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर 4 लाख…
 30 July 2026
रायपुर। सावन माह की शुरुआत के साथ ही राजधानी रायपुर के प्राचीन महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। गुरुवार तड़के सुबह 4 बजे से…
 30 July 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । जिले के लात नाला (माधोपाली पुल) में तेज बहाव के दौरान कार सहित बह गए दंपती के शव चार दिनों की लगातार चली खोजबीन के बाद बरामद कर…
Advt.