लेबनान में सैन्य कमांडर जोसेफ औन बने राष्ट्रपति:दो साल से खाली था पद

Updated on 10-01-2025 03:01 PM

लेबनान में आर्मी कमांडर जोसेफ औन को नया राष्ट्रपति चुना गया है। गुरुवार को संसद में हुई दो राउंड की वोटिंग के बाद 60 साल के औन को नई जिम्मेदारी मिली है। 2 साल से खाली राष्ट्रपति पद को भरने के लिए अब तक 12 बार कोशिश हो चुकी थी।

पहले राउंड में जोसेफ को 128 में से 71 वोट मिले। जो कि बहुमत के लिए जरूरी 86 वोटों से कम था। इसके बाद दूसरे दौर की वोटिंग हुई। इसमें उन्हें 65 वोट की जरूरत थी। इस दौरान उन्हें 99 वोट मिले और वे राष्ट्रपति चुन लिए गए।

सामान्य तौर पर लेबनान में आर्मी कमांडर या पब्लिक सर्वेंट अपने इस्तीफे के 2 साल तक राष्ट्रपति नहीं बन सकते हैं। हालांकि औन के केस में ऐसा नहीं हुआ। वे अभी राष्ट्रपति बनने तक आर्मी चीफ थे।

पूर्व राष्ट्रपति मिशेल अमेरिका, सऊदी के पसंदीदा उम्मीदवार थे

लेबनान में राष्ट्रपति के लिए वोटिंग ऐसे समय में हुई जब हाल ही में इजराइल और लेबनान के आतंकी समूह हिजबुल्लाह के बीच 14 महीने से चल रहे युद्ध को रोकने के लिए डील हुई थी। पूर्व राष्ट्रपति मिशेल औन अमेरिका और सउदी अरब के पसंदीदा उम्मीदवार माने जा रहे थे।

इनकी देखरेख में युद्ध के बाद लेबनान को फिर से खड़ा करने की चर्चा चल रही थी। मिशेल का कार्यकाल अक्टूबर 2022 में खत्म हुआ था। तब से राष्ट्रपति पद खाली था।

राष्ट्रपति चुनाव के लिए हिजबुल्लाह ने वहां ईसाई समुदाय की एक पार्टी के प्रमुख सुलेमान फ्रांगीह को समर्थन देने का ऐलान किया था। फ्रांगीह का सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अशद के साथ गहरा संबंध रह चुका है। फ्रांगीह ने बुधवार को राष्ट्रपति उम्मीदवारी से अपना नाम वापस लेकर औन को समर्थन करने का ऐलान किया था। इसके बाद जोसेफ औन का राष्ट्रपति बनना और आसान हो गया।

वॉशिंगटन डीसी के सीनियर फेलो रैंडा स्लिम के मुताबिक इजराइल के साथ युद्ध और सीरिया में अपने सहयोगी असद के पतन के बाद हिजबुल्लाह सैन्य और राजनीतिक तौर पर कमजोर हुआ है। साथ ही राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए वहां अंतरराष्ट्रीय दबाव भी बढ़ रहा था।

लेबनान के इतिहास में कई बार राष्ट्रपति का पद खाली रह चुका है। इनमें सबसे ज्यादा मई 2014 से अक्टूबर 2016 तक राष्ट्रपति पद खाली था। इसके बाद मिशेल औन को राष्ट्रपति चुना गया था।

लेबनान में पावर शेयरिंग फॉर्मूले से बड़े पदों पर होता है चुनाव 

लेबनान में राष्ट्रपति का पद वहां के पावर शेयरिंग फॉर्मूले पर तय होता है। जिसके तहत प्रेसिडेंट ईसाई, प्रधानमंत्री सुन्नी मुस्लिम और संसद का अध्यक्ष शिया समुदाय का प्रत्याशी होता है। वहां प्रेसिडेंट के पास ही प्रधानमंत्री और कैबिनेट को चुनने या हटाने का अधिकार है।

बीते दो सालों से लेबनान में चल रही कार्यवाहक सरकार की शक्तियां कम हो गई हैं। क्योंकि इन्हें राष्ट्रपति की ओर से नहीं चुना गया था।

कौन हैं जोसेफ औन ?

राष्ट्रपति चुने गए जोसेफ औन पांचवें सेना कमांडर थे। मार्च 2017 में औन सेना प्रमुख चुने गए थे और जनवरी 2024 में उन्हें रिटायर्ड होना था लेकिन इस बीच हिज्बुल्लाह-इजराइल के बीच युद्ध जारी रहा।

इस कारण उनका कार्यकाल दो बार बढ़ाया गया था। वह मीडिया से भी ज्यादातर समय दूरी बनाकर रहते हैं। औन ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कभी औपचारिक तौर पर नहीं की थी।

सत्ता संभालते ही कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा 

लेबनान की नई सरकार के सामने आने वाले समय में कई चुनौतियां रहेंगी। इनमें से इजराइल-हिजबुल्लाह सीजफायर को पूर्ण रूप से लागू करना प्रमुख है। इसके अलावा लेबनान का विकास और बिजली संकट को सुलझाना अहम होगा।

विश्लेषकों के मुताबिक घरेलू लेबनानी राजनीति में विरोधाभासों से निपटना भी नई सरकार के लिए जरूरी होगा। खास तौर पर हिजबुल्लाह के साथ संबंध, जो न केवल एक उग्रवादी समूह है, बल्कि एक राजनीतिक पार्टी है जिसे वहां के मुस्लिम लोग समर्थन करते हैं।

इसके अलावा सेना कमांडर के पास आर्थिक मामलों में कम अनुभव है, जिसका मतलब है कि वह अपने सलाहकारों पर बहुत अधिक निर्भर हो सकते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
बर्न: स्विटजरलैंड की राजधानी बर्न में गर्मियों के दौरान आरे नदी के किनारे अनोखा नजारा देखने को मिलता है। ऑफिस में काम करने वाले लोग, छात्र और स्थानीय निवासी नदी…
 14 September 2026
अंटार्कटिका: साल 1957 में अंटार्कटिका के पास दूर-दराज स्थित करगुएलेन द्वीप पर सिर्फ एक नर और एक मादा मौफ्लॉन यानि जंगली भेड़ों को छोड़ा गया था। जीव विज्ञान के स्थापित…
 14 September 2026
ढाका: बांग्लादेश ने शायद तय कर लिया है कि उसे भारत के बजाए पाकिस्तान से अच्छे संबंध बनाने हैं। रविवार को बांग्लादेश के राष्ट्रपति मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दोनों…
 14 September 2026
इस्लामाबाद: हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ाई में सऊदी अरब को धोखा देने के बाद पाकिस्तान अब रियाद के साथ रिश्तों को संभालने की कोशिश में लग गया है। पाकिस्तान के…
 14 September 2026
बर्न: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी जेमिमा गोल्डस्मिथ ने अरबपति फाइनेंसर कैमरन ओ'रेली से शादी कर ली है। शादी एक हफ्ते पहले हुई है। गोल्डस्मिथ 52…
 08 September 2026
इस्लामाबाद: आतंकवादी गतिविधियों में उम्र कैद की सजा काट रहे कश्मीरी अलगाववादी यासीन मलिक की पाकिस्तानी पत्नी मुशाल हुसैन मलिक ने पति की रिहाई की गुहार लगाई है। मुशाल हुसैन…
 08 September 2026
तेल अवीव/नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना जोधपुर एयरफील्ड में इस महीने 9 से 22 सितंबर तक कई देशों के साथ संयुक्त युद्धाभ्यास करने वाली है। इसमें शामिल होने के लिए जापान…
 08 September 2026
तेल अवीव: इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने आरोप लगाया है कि 7 अक्टूबर 2023 को हुए हमले को लेकर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को पहले से जानकारी थी। नेफ्ताली…
 08 September 2026
पेरिस: फ्रांस की राजधानी पेरिस में विवाद के पास मशहूर एफिल टावर को फिलहाल पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। एफिल टावर को बंद करने का फैसला कर्मचारियों…
Advt.