मौसम का नरम-गरम मिजाज, दिन में गुनगुनी धूप, रात में हल्की ठंड बरकरार

Updated on 06-03-2024 01:22 PM
भोपाल। मार्च का महीना शुरू हो चुका है, लेकिन सर्दी अभी भी विदा होने को तैयार नहीं है। पिछले दिनों उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में जबर्दस्त बर्फबारी हुई। हवाओं का रुख भी फिलहाल उत्तरी व उत्तर-पूर्वी है। उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के असर से राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कुछ हिस्सों में सर्दी फिर बढ़ गई है। हालांकि भोपाल में मौसम शुष्क और आसमान साफ है। इससे दिन में अच्छी धूप खिल रही है। लेकिन रात में सिहरन बरकरार है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक भोपाल शहर में बुधवार को न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो लगभग सामान्य रहा। साथ ही यह पिछले दिन के न्यूनतम तापमान के मुकाबले 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 04 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिन मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं है। इस दौरान दिन व रात के तापमानों में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार वर्तमान में दक्षिणी छत्तीसगढ़ के ऊपर समुद्रतल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर एक चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है, जिसके कारण पूर्वी हवाओं के साथ मप्र में उष्णता का प्रभाव धीरे-धीरे बढ़ रहा है। उधर, अफगानिस्तान की ओर आया पश्चिमी विक्षोभ 05-06 मार्च की दरमियानी रात उत्तर भारत में प्रवेश कर चुका है। हालांकि इसकी तीव्रता कमजोर होने की वजह से प्रदेश के मौसम पर इसका खास असर नहीं पड़ेगा। 10 मार्च के बाद प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.