एसआईआर में डिजिटलाइजेशन की आधी रात में जांच:संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

Updated on 21-11-2025 01:34 PM

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) को लेकर चुनाव आयोग इस कदर सख्त है कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अफसरों को कलेक्टरों द्वारा कराए जा रहे कार्य की आधी को मानीटरिंग और निगरानी करनी पड़ रही है। वहीं कलेक्टर बूथ लेवल अफसर (बीएलओ) को काम में लापरवाही न करने की चेतावनी दे रहे हैं, तो परफार्मेंस सुधारने के लिए उन्हें डिनर और फिल्म दिखाने के ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

प्रदेश में समय पर एसआईआर का कार्य पूरा हो और उसमें किसी तरह की कमी न रहे, इसलिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय सतर्क है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी आरपीएस जादौन ने गुरुवार रात 11:30 बजे भोपाल के शहरी इलाकों में डिजिटलाइजेशन का निरीक्षण किया। यह कार्य बीएलओ की रिपोर्ट के बाद किया जा रहा है। जादौन ने दो टूक कहा कि कोई भी लापरवाही न करे अन्यथा एक्शन लिया जाएगा।

निगम आयुक्त भी अमले के साथ जुटे

चुनाव आयोग ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के प्रस्ताव पर नगर निगम के आयुक्तों को अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी है। इसलिए इस काम में नगर निगम के अफसर पूरी तरह से अमले के साथ जुटे हैं। भोपाल में डिजिटलाइजेशन की जिम्मेदारी निगम अफसरों को सौंपी गई है। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी जादौन ने 25 बीएलओ एवं ऑपरेटरों के बीच पहुंचकर वहां चल रहे डिजिटलाइजेशन को देखा और इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि आयोग की ओर से तय टाइमलाइन में यह काम पूरा किया जा सके। अपर आयुक्त वरुण अवस्थी समेत अन्य अफसरों ने जादौन की निगम की टीम द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया।

रीवा कलेक्टर ने दिया डिनर और फिल्म का ऑफर

एसआईआर के डिजिटलाइजेशन कार्य की परफार्मेंस सुधारने के लिए कलेक्टर कर्मचारियों को प्रलोभन भी दे रहे हैं। रीवा कलेक्टर प्रतिभा पाल ने सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (एसडीएम) को निर्देश दिए हैं कि विधानसभा क्षेत्र में सबसे पहले 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाले बीएलओ को परिवार सहित डिनर कराया जाएगा, तो मूवी के टिकट भी दिए जाएंगे।

इतना ही नहीं, ऐसे बीएलओ मुफ्त में मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी की सैर कर पाएंगे, तो अलोहा की ओर से फ्री ब्रेला में बच्चों के गेमजोन की फ्री टिकट और थीम कार्निवाल रीवा में परिवार के लिए फ्री टिकट दिए जाएंगे। बता दें कि 100 प्रतिशत डिजिटलाइजेशन करने वाले बीएलओ को प्रशस्ति पत्र दिए जा रहे हैं। उन्हें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं कलेक्टरों के हाथों सम्मानित कराया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 June 2026
भोपाल। प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल भी लौट आई है। स्कूलों में विद्यार्थी रंग-बिरंगे गणवेश में पहुंच रहे हैं।…
 30 June 2026
मध्य प्रदेश में अगले वर्ष प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनावों से पहले भाजपा और राज्य सरकार ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार प्रदेश के…
 30 June 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वर दास रोहाणी की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को विधानसभा के सेंट्रल हाल…
 30 June 2026
राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी के मुख्य आतिथ्य में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा नमामि गंगे मिशन के अंतर्गत बेतवा नदी के वैज्ञानिक एवं समग्र पुनर्जीवन के लिए विस्तृत परियोजना…
 30 June 2026
भोपाल। निगम, मंडल, स्थानीय निकाय, नगरीय एवं ग्रामीण प्राधिकरण तथा सोसाइटियों द्वारा कोषालयों में संधारित किए जाने वाले विशेष जमा खातों की राशि पर ढाई प्रतिशत प्रति वर्ष की दर…
 30 June 2026
भोपाल। महारानी लक्ष्मीबाई (एमएलबी) गर्ल्स कालेज के पास संचालित शराब दुकान को हटाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा के निर्देश पर दुकान एक जुलाई से बंद…
 30 June 2026
भोपाल। केंद्र सरकार की पीएम-केयर्स योजना के माध्यम से प्रदेश को 13 एमआरआई मशीनें, 11 मैमोग्राफी मशीनें और 308 एआइ आधारित हैंडहेल्ड एक्स-रे उपकरण अगले तीन वर्ष में उपलब्ध कराए…
 30 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में हो रही मानूसनी बारिश (Monsoon in MP) अगले दो दिनों यानी 2 जुलाई में तेजी से बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में एक…
 30 June 2026
भोपाल। विश्व एलर्जी सप्ताह के बीच शहर में सांस के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। टीबी अस्पताल के चेस्ट ओपीडी में रोज 120 से ज्यादा मरीज खांसी, छींक…
Advt.