दूसरे हफ्ते में होने जा रहा है मिड एविक्शन, क्या 10 दिन में ही बेघर हो जाएंगी आलिया सिद्दीकी?

Updated on 27-06-2023 10:12 PM
बिग बॉस ओटीटी 2 में बीते दिन नॉमिनेशन टास्क हुआ। इस टास्क में दो लोग नॉमिनेट हुए। पहला जिया शंकर और दूसरा आलिया सिद्दीकी। पूजा भट्ट, अविनाश सचदेव, फलक नाज और बेबिका ध्रुवे ने बजर बजाकर इन दोनों को बेघर करने के लिए नॉमिनेट किया। अब खबर आ रही है कि बिग बॉस एक मिड एविक्शन कर सकते हैं। 6 हफ्तों के शो में मेकर्स हर वीक दो-दो कंटेस्टेंट्स को निकालेंगे। ऐसे में इस हफ्ते दो लोग बाहर जाने के लिए बॉटम 2 में हैं। अब बिग बॉस किसे निकालेंगे, ये तो एपिसोड देखने के बाद पता चलेगा। लेकिन ज्यादातर चांसेस आलिया सिद्दीकी के हैं।

देखिए, अब एक हफ्ते में अगर एक को बिग बॉस निकालने लगे तो उनका भट्टा बैठ जाएगा। 6 हफ्तों का शो 12 हफ्तों का हो जाएगा। ऐसे में पहले हफ्ते में जहां किसी को उम्मीद नहीं थी। दो एविक्शन हो गए। इस हफ्ते भी मिड वीक एविक्शन की खबर आ रही है। आलिया सिद्दीकी या जिया शंकर में से कोई एक जाएगा। सब प्रिडिक्ट तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी का ही कर रहे हैं क्योंकि उनका शो में योगदान कम है। मगर इसमें एक और लेकिन है। वो ये कि आलिया अभी घर की कप्तान हैं। इन्हें स्पेशल पावर शायद बिग बॉस दे सकते हैं। हालांकि उसके चांसेस बहुत कम हैं।

जिया शंकर होंगी एविक्ट?

जिया शंकर काफी एंटरटेनिंग हैं। वो कंटेस्टेंट्स की मिमिक्रि करके दर्शकों के बीच अपनी एक अलग पहचान बना रही हैं। हालांकि उनकी दोस्ती फिलहाल कुछेक से ही है। फलक नाज, पूजा भट्ट और अविनाश सचदेव से पहले बनती थी लेकिन बाद में एकदम बिगड़ गई। अब वो फुकरा, आलिया, जद और आकांक्षा के साथ ही समय बिताती हैं। पलक पुरसवानी चली ही गईं। तो कोई खास दोस्त बचा नहीं। नॉमिनेट तो है हीं। शायद उनको वीकेंड का वार में बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।

आलिया सिद्दीकी हो जाएंगी बेघर?

आलिया सिद्दीकी अगर चली गईं, तो शो को कोई नुकसान नहीं होगा। क्योंकि वो सिवाए पूजा भट्ट से बहस करने और इधर-उधर बैठ-लेटकर बतियाने के अलावा कुछ नहीं कर रही हैं। बीते दिनों किचन में खाना भी बना रही थीं लेकिन फुटेज उस हिसाब से नहीं मिल रहा था। लाइव फीड में भी उनका ऐसा ही हाल रहता था। ये बात कई बार घरवाले भी बोल चुके हैं और बाहर दर्शकों को भी लगता है कि वह अपना रियल फेस नहीं दिखा रही हैं। वह अपने इमोशन्स और रिएक्शन्स पर कंट्रोल कर रही हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.