माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला को मिली सबसे बड़ी सैलरी हाइक, अब कहां पहुंच गया उनका वेतन?

Updated on 22-10-2025 02:29 PM
नई दिल्ली: दुनिया की तीसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को अब तक की सबसे बड़ी सैलरी हाइक मिली है। उनकी सैलरी फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 के बढ़कर रेकॉर्ड 96.5 मिलियन डॉलर यानी करीब 846 करोड़ रुपये रही। भारतीय मूल के नडेला साल 2014 में इस कंपनी के सीईओ बने थे। नडेला की कुल कमाई का लगभग 90% हिस्सा माइक्रोसॉफ्ट के शेयरों से आता है। उनका बेस वेतन 2.5 मिलियन डॉलर है। पिछले वित्तीय वर्ष में उन्हें 79.1 मिलियन डॉलर मिले थे। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन के लिए नडेला को यह इनाम दिया है।

दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के बोर्ड का कहना है कि कंपनी के शानदार नतीजे दिखाते हैं कि सत्या नडेला और उनकी टीम ने माइक्रोसॉफ्ट को इस पीढ़ी के तकनीकी बदलाव में एक स्पष्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस लीडर के रूप में स्थापित किया है। कंपनी के शेयरों में इस साल 23% तेजी आई है। माइक्रोसॉफ्ट का Azure क्लाउड कंप्यूटिंग डिवीजन लगातार अपने प्रतिस्पर्धियों से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। नडेला के लीडरशिप में माइक्रोसॉफ्ट ने AI स्टार्टअप और ChatGPT की पेरेंट कंपनी OpenAI में 1 अरब डॉलर का निवेश किया था। आज यह दुनिया की सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनी है जिसकी वैल्यू 500 अरब डॉलर पहुंच चुकी है।

नडेला का सफर

हैदराबाद में जन्मे और पले-बढ़े नडेला साल 1992 में माइक्रोसॉफ्ट से जुड़े थे जहां उन्होंने शुरू में विंडोज NT के विकास में अहम भूमिका निभाई। बाद में वह माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर और टूल्स डिवीजन के प्रेसिडेंट बने और फिर उन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग ऑपरेशंस की जिम्मेदारी मिली। नडेला को 4 फरवरी, 2014 को माइक्रोसॉफ्ट का सीईओ नियुक्त किया गया। वह कंपनी के को-फाउंडर बिल गेट्स और स्टीव बाल्मर के बाद कंपनी का नेतृत्व करने वाले तीसरे व्यक्ति बने।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.