माइक्रोसॉफ्ट 3 ट्रिलियन डॉलर की कंपनी बनी : सॉफ्टवेयर कंपनी ने पहली बार यह मुकाम हासिल किया

Updated on 25-01-2024 12:45 PM

सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 3 ट्रिलियन डॉलर यानी करीब 249.40 लाख करोड़ रुपए के मार्केट वैल्यू को पार कर लिया है। बुधवार को ट्रेड के दौरान शेयर में 1.7% का उछाल आया और ये 405.63 डॉलर (₹33,675) पर पहुंच गए, जिससे कंपनी ने पहली बार यह आंकड़ा छुआ।

हालांकि इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट का शेयर थोड़ा नीचे आया और ये 402.56 डॉलर (₹33,472) के स्तर पर बंद हुए। इससे कंपनी का मार्केट कैप नीचे गिरकर 2.99 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। मार्केट वैल्यू के हिसाब से दुनिया की टॉप कंपनियों में माइक्रोसॉफ्ट दूसरे नंबर पर है।

वैल्यूएशन के हिसाब से एपल इस लिस्ट में पहले नंबर पर है। तीसरे नंबर पर ₹170.09 लाख करोड़ मार्केट कैप से साथ ऑयल और गैस कंपनी सऊदी अरामको, चौथे पर गूगल की पेरेंट कंपनी अल्फाबेट और पांचवें नंबर पर ई-कॉमर्स बिजनेस प्लेटफॉर्म अमेजन है।

एपल के शेयरों में 0.35% की गिरावट
वहीं कारोबार के दौरान एपल के शेयर 0.35% की गिरावट के बाद 194.50 डॉलर (₹16,171) पर बंद हुए। कंपनी का मार्केट कैप ट्रिलियन 3.01 डॉलर है।

AI प्रोजेक्ट्स में निवेश के चलते बढ़ा माइक्रोसॉफ्ट
माइक्रोसॉफ्ट ने चैट-जीपीटी बनाने वाली कंपनी में निवेश किया है। इसके अलावा जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बेस्ड चैटबॉट रोलआउट करने के बाद कंपनी टॉप की दूसरी कंपनियों से आगे निकल गई है। ओपन AI के जरिए कंपनी ने अपने सर्च इंजन बिंग के नए और ज्यादा अपग्रेड वर्जन भी लॉन्च किया है।

माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए AI ऐप लॉन्च किया है
हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए नया को-पायलट ऐप लॉन्च किया है। इस ऐप के जरिए यूजर अपने AI चैटबॉट को एक नई सर्विस के रूप में इस्तेमाल कर पाएंगे। यह ऐप सर्च इंजन बिंग से अलग है और पूरी तरह से माइक्रोसॉफ्ट के AI टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ महीने पहले बिंग चैट का नाम बदलकर को-पायलट कर दिया था।

माइक्रोसॉफ्ट को-पायलट क्या-क्या काम करता है?
फंक्शनालिटी की बात करें तो माइक्रोसॉफ्ट के इस को-पायलट में चैट-जीपीटी की तरह ही सिमिलर फीचर्स हैं...

  • यह ओपन-AI के लेटेस्ट GPT-4 मॉडल का फ्री एक्सेस देता है।
  • यह ऐप चैटबॉट के साथ इंटरेक्शन करने की सुविधा देता है।
  • DELL-E3 की मदद से इमेज क्रिएट करने के साथ-साथ ईमेल लिखने और डॉक्यूमेंट बनाने में मदद करता है।
  • माइक्रोसॉफ्ट के इस असिस्टेंट में वॉइस इनपुट देने का ऑप्शन भी मिल जाता है।
  • चीजों को सर्च या एक्सेस करने के लिए ऐप में इमेज और टेक्स्ट इनपुट का ऑप्शन भी मिलता है।

अभी ChatGPT सबसे आगे
AI की दुनिया में फिलहाल माइक्रोसॉफ्ट के बड़े निवेश वाली कंपनी OpenAI का ChatGPT सबसे आगे है। चैटजीपीटी को पिछले साल 30 नवंबर को लॉन्च किया गया था और एक महीने के भीतर इसके यूजर्स की संख्या दस करोड़ को पार कर गई थी। गूगल का चैटबॉट बार्ड LaMDA के लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर बेस्ड है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.