'मियां क्या बॉलिंग करते हैं' मोहम्मद सिराज ने पूर्व स्पिनर को दिया एकदम बढ़िया जवाब

Updated on 12-10-2022 06:48 PM

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज काफी यादगार रही। सिराज ने सीरीज के दौरान तीन मैचों में 20.80 की औसत से पांच विकेट झटके और साथ ही महज 4.52 के इकॉनमी रेट से 104 रन खर्चे। सिराज को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। प्रेजेंटेशन के दौरान जब वह अवॉर्ड लेने पहुंचे, तो टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर मुरली कार्तिक ने उन्हें हैदराबादी अंदाज में बधाई दी और तुरंत पूछा भी कि मैंने ठीक कहा ना।

सिराज के पहुंचते ही मुरली कार्तिक बोले- 'मियां क्या बॉलिंग करते हैं आप। सही बोला मैं हैदराबादी में।' इस पर सिराज ने मुस्कुराकर उन्हें जवाब में कहा, 'बिल्कुल सही।' और इसके बाद खुद भी ठहाके लगाने लगे।

मुरली ने कहा कि आपको जब भी बॉल मिलता है, ऐसा लगता है आप पूरी एनर्जी से गेंदबाजी करते हैं। इस पर सिराज ने कहा, 'पहले तो अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं। ऐसे प्लेटफॉर्म पर और ऐसी मजबूत टीम के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करना एक अलग कॉन्फिडेंस देता है।' सिराज ने साथ ही बताया कि वह मैदान पर जब भी उतरते हैं उनका लक्ष्य होता है कि वह अपना 100 फीसदी दें और टीम को जिताएं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने लोनावला में करीब 3.86 एकड़ जमीन खरीदी है। बताया जा रहा है कि इस पूरी डील की कीमत करीब 70 करोड़ रुपये है।…
 08 September 2026
दुबई: पाकिस्तान की टीम महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। ग्रुप राउंड के अपने आखिरी मैच में पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रनों के बड़े अंतर…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत ने 2027 साउथ एशियन गेम्स में भाग लेने के लिए अपने खिलाड़ियों को पाकिस्तान जाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। दोनों देशों के बीच रिश्ते तल्ख…
 08 September 2026
नई दिल्ली: दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम से बाहर किए जाने के बाद करुण नायर ने शानदार शतक लगाया और टीम मैनेजमेंट को करारा जवाब दिया। वह साउथ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
Advt.