मेट्रो के काम ने पकड़ी गति, टेस्टिंग ट्रैक पर सौ प्रतिशत बिछीं पटरियां

Updated on 24-06-2023 08:30 PM

इंदौर । मेट्रो ट्रेन का परीक्षण सितंबर माह तक किया जाना है। ऐसे में मेट्रो ट्रैक के अधिकांश हिस्सों पर निर्माण संबंधी कार्य की गति बढ़ा दी गई है। ट्रैक के काफी हिस्से पर पटरियां बिछाई जा चुकी हैं। अब उनके नीचे लगे स्लीपर को कसने का कार्य किया जा रहा है।

गांधीनगर डिपो में मेट्रो के टेस्ट ट्रैक में सिविल कार्य शत प्रतिशत पूरा हो गया है। 940 मीटर के टेस्ट ट्रैक पर पटरियां बिछाने का कार्य भी संपन्न हो चुका है। अब उस पर स्लीपर कसे जा रहे हैं। गांधीनगर में 26 हेक्टेयर जमीन पर मेट्रो का डिपो तैयार किया जा रहा है। ऐसे में इस मैदान पर अर्थवर्क्स (फिलिंग) का कार्य 95 प्रतिशत तक पूर्ण हुआ है। शेष करीब पांच प्रतिशत काम में कुछ समय लगेगा। इस क्षेत्र में जहां भी ऊबड़-खाबड़ जमीन थी, वहां अब मिट्टी की कटाई व भराव करवाया जा रहा है।

निरीक्षण शेड की एक लेन में लगाए 126 पिलर

डिपो में बनाए जा रहे स्टेब्लिंग शेड का कार्य 65 प्रतिशत हुआ है। इसमें आठ लेन का ट्रैक तैयार करने के पूर्व सिविल कार्य पूरा हुआ है। अब इस पर पटरियां बिछाने का काम शुरू होगा। फिलहाल वहां जमीन के ऊंचाई के बराबर कालम खड़े किए गए हैं। इसके अलावा यहां बनाए जा रहे निरीक्षण यार्ड में चार ट्रैक बनाए जाने हैं। इसमें एक लेन का ट्रैक तैयार हो गया है। एक लेन में स्टील के 126 पिलर लगाए गए हैं। इस पर जून माह के अंत रेलवे पटरी बिछा दी जाएगी।

यार्ड में स्टील के पिलर पर खड़ी होगी मेट्रो

गौरतलब है कि निरीक्षण यार्ड में मेट्रो स्टील के पिलर पर 1.2 मीटर ऊंचाई पर खड़ी होगी। इसके अलावा मेट्रो डिपो परिसर में बनाए जा रहे प्रशासनिक भवन का कार्य भी 67 प्रतिशत हो गया है। इसमें स्ट्रक्चर संबंधित कार्य व कंट्रोल कमांड सेंटर का कक्ष बना है। अब यहां फर्श व विद्युत केबल बिछाने संबंधी कार्य किया जा रहा है। रैम्प पर स्लैब बिछाने का काम प्रगति पर है।

वायडक्ट व मेट्रो स्टेशन बनाने की कवायद भी तेज

डिपो परिसर में जिस रैम्प से मेट्रो वायडक्ट तक पहुंचेगी, उस रैम्प पर स्लैब बिछाने का कार्य प्रगति पर है। यहां सभी वायडक्ट के पियर का कार्य 72 प्रतिशत पूर्ण हुआ है और वायडक्ट के सेगमेंट कास्टिंग का कार्य 81 प्रतिशत पूर्ण हुआ है। वायडक्ट के ओपन फाउंडेशन का कार्य 59 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। सितंबर में ट्रायल रन से पहले मेट्रो कार्पोरेशन चार स्टेशन का निर्माण कार्य पूर्ण करेगा। वर्तमान में मेट्रो के मार्ग पर बनने वाले 16 ओवरहेड मेट्रो स्टेशन के निर्माण के लिए खोदाई व पाइलिंग का कार्य पूर्ण हुआ है। मेट्रो स्टेशन पर पियर निर्माण संबंधित कार्य भी पूर्ण है। मेट्रो स्टेशन पर पियर आर्म कास्टिंग का कार्य भी 71 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.