20 मीटर जमीन के नीचे दौड़ेगी मेट्रो ट्रेन, आरा मशीन से सिंधी कालोनी तक बनेगी दो किमी टनल

Updated on 31-05-2023 06:56 PM
भोपाल। मेट्रो परियोजना के प्रथम चरण में एम्स से करोंद तक 16.8 किलोमीटर लंबे आरेंज मार्ग का निर्माण होगा। इसमें करीब 14 किलोमीटर का मार्ग एलिवेटेड होगा, जबकि आरा मशीन क्षेत्र के पास से सिंधी कालोनी तक का मार्ग भूमिगत होगा। इसके लिए जमीन के 20 मीटर नीचे दो किलोमीटर नीचे टनल बनाई जाएगी। भूमिगत मार्ग में भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के पास दो मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इनको इस प्रकार से तैयार किया जाएगा, कि बिना परिसर से बाहर निकले यात्री मेट्रो स्टेशन से सीधे रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड में प्रवेश कर सकेंगे। इसके लिए मेट्रो स्टेशन के आगमन और निर्गम द्वार पर एस्केलेटर भी लगाया जाएगा। जिससे यात्री लगेज के साथ भी आसानी से स्टेशन बदल सकेंगे।

ट्विन टनल बोरिंग मशीन से होगा कार्य

अधिकारियों ने बताया कि भूमिगत मेट्रो ट्रैक तैयार करने के लिए ट्विन टनल बोरिंग मशीन का उपयोग किया जाएगा। यह मशीन जमीन में 20 फीट गहराई पर सुरंग बनाती जाएगी और सीमेंट कांक्रीट के सेगमेंट डालती जाएगी। मशीन कैप्सूल आगे बढ़ता जाएगा। अधिकारियों का दावा है कि सुरंग खोदने के दौरान धरातल पर मौजूद इमारतों में रहने वाले लोगों को निर्माण कार्य चलने का एहसास भी नहीं होगा। इसी तकनीक से पुणे, मुंबई, दिल्ली व कोलकाता में टनल बनाई गई है।
सबसे बड़ी टनल सिंधी कालोनी के पास

भूमिगत मार्ग में 900 मीटर कर्व-टनल (आंशिक मोड़ सुरंग) भी बनाई जाएगी। सबसे बड़ी टनल सिंधी कालोनी के पास बनेगी। एलिवेटेड रूट से अंडरग्राउंड स्टेशन में प्रवेश के लिए 35 डिग्री से मेट्रो का प्रवेश होगा। 125 डिग्री के कोण से मेट्रो भूमिगत स्टेशन से बाहर निकलकर एलिवेटेड रूट पर रवाना होगी।
आग लगने पर नहीं होगा अधिक नुकसान

सुरंग में यदि मेट्रो ट्रेन में आग लग जाती है, तो यात्रियों को दम घुटने से बचाने के उपाय किए जाएंगे। सुरंग में वेंटीलेशन की सुविधा होगी। कमरे के आकार के पंखे लगाए जाएंगे। हर स्टेशन पर ऐसे दो पंखे होंगे। ये पंखे धुंआ बाहर निकाले के अलावा हवा अंदर भी फेंक सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों को आग से बचाने के लिए अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे।
आग लगने पर नहीं होगा अधिक नुकसान

सुरंग में यदि मेट्रो ट्रेन में आग लग जाती है, तो यात्रियों को दम घुटने से बचाने के उपाय किए जाएंगे। सुरंग में वेंटीलेशन की सुविधा होगी। कमरे के आकार के पंखे लगाए जाएंगे। हर स्टेशन पर ऐसे दो पंखे होंगे। ये पंखे धुंआ बाहर निकाले के अलावा हवा अंदर भी फेंक सकेंगे। इसके साथ ही यात्रियों को आग से बचाने के लिए अन्य इंतजाम भी किए जाएंगे।
इनका कहना

भूमिगत मेट्रो के लिए सिविल वर्क पातरा पुल से सिंधी कालोनी तक होगा। इसका परीक्षण कर लिया गया है। भूमिगत मेट्रो की वजह से ऊपर बने निर्माणों पर कोई असर नहीं होगा। इसे ब्रिम टेक्नीक के जरिए बनाया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 04 July 2026
भोपाल। रेलवे स्टेशनों पर रहने वाले बेसहारा, भिक्षुक, निराश्रित, महिलाओं और बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षा और सहायता उपलब्ध कराने के लिए मध्य प्रदेश जीआरपी का 'आपरेशन हमदर्द' प्रभावी…
 04 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक बैंड भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान लाल परेड मैदान में दस्तावेज सत्यापन के समय फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपित अभ्यार्थी गिरफ्तार हो गया। पुलिस विभाग में भर्ती…
 04 July 2026
 भोपाल। प्रदेश में 10 वर्षों से लंबित पदोन्नति का सिलसिला प्रारंभ हो गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को 162 सहायक ग्रेड दो को सहायक अनुभाग अधिकारी के पद…
 04 July 2026
भोपाल। न्यू आरिफ नगर में गुरुवार देर रात शुरू हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा शुक्रवार दोपहर हादसे में बदल गया। करीब 12 घंटे तक पेड़ की ऊंची शाखा पर बैठा युवक रेस्क्यू…
 04 July 2026
भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दोस्ती के भरोसे बुलाकर अड़ीबाजी और कार लूटने का मामला सामने आया है।बदमाशों ने पहले एक परिचित युवक को परवलिया स्थित ढाबे पर खाने के…
 04 July 2026
भोपाल। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शुक्रवार को मध्य प्रदेश में रफ्तार पकड़ ली। इंदौर सहित हरदा, खंडवा और देवास में झमाझम वर्षा हुई, जबकि राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों…
 04 July 2026
भोपाल । लंबे समय से कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कैकेई राग जारी है। कभी कैबिनेट की बैठक से नदारद रहते हैं, तो कभी बोलते हैं कि मैं टेंपरेरी मंत्री…
 04 July 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार देर रात नौ IPS अधिकारियों के तबादले कर दिए। रुचिवर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक भोपाल ग्रामीण जोन होंगी। वहीं, हरिनारायण चारी अब पुलिस मुख्यालय में एससीआरबी…
 04 July 2026
भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में शुक्रवार को आयोजित 'शिक्षा संवाद' कार्यक्रम में उस समय भावुक माहौल बन गया, जब उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कार्यवाहक कुलपति प्रो. विवेक…
Advt.