ईरानी डेरा-आरा मशीनों की शिफ्टिंग से अटकी मेट्रो:भोपाल स्टेशन के पास बनेगा अंडरग्राउंड स्टेशन; यहीं पर सबसे बड़ी चुनौती

Updated on 10-01-2025 12:05 PM

भोपाल मेट्रो की ऑरेंज लाइन के दूसरे फेज का काम 108 आरा मशीनों और ईरानी डेरा के अतिक्रमण की वजह से अटक गया है। 3 महीने बीतने के बावजूद आरा मशीनें शिफ्ट नहीं हो पाई हैं। दूसरी ओर, अब ईरानी डेरा के अतिक्रमण को लेकर बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। यहीं पर मेट्रो का अंडरग्राउंड स्टेशन बनना है, लेकिन अफसर अतिक्रमण नहीं हटा पा रहे हैं।

भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म-6 के बाहर ईरानी डेरा है। सुभाषनगर से करोंद के बीच दो में से एक अंडरग्राउंड मेट्रो स्टेशन यही पर बनना है। 30 दिसंबर को नर्मदा आइस फैक्ट्री के भूखंड से 29 अतिक्रमण तोड़े गए थे।

ईरानी डेरा में भी कार्रवाई हुई थी, लेकिन पूरी तरह से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। बताया जाता है कि कुछ लोगों ने कोर्ट से स्टे ले रखे हैं। इस कारण अफसर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। एसडीएम दीपक पांडे ने बताया, ईरानी डेरा के अतिक्रमण को हटाने के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

जमीन अलॉट, 5.5 करोड़ रुपए भी दिए

बरखेड़ी फाटक से भारत टॉकीज तक मेट्रो के रूट पर 108 आरा मशीनें हैं। करीब 48 साल में इन मशीनों की शिफ्टिंग पर 50 से ज्यादा बार चर्चाएं हो चुकी हैं। 8 लोकेशन भी देखी जा चुकीं हैं।

लंबी जद्दोजहद के बाद आखिरकार छोटा रातीबड़ में 18 एकड़ जमीन अलॉट की गई। जहां साढ़े 5 करोड़ रुपए से सड़क, बिजली और पानी की सुविधाएं दी जाएगी। मेट्रो ने यह राशि भी दे दी है, लेकिन जमीन पर कुछ भी नहीं हुआ है।

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग ने अब तक डीपीआर और नक्शा ही तैयार किया है। इस कारण यहां सड़क, बिजली और पानी जैसी सुविधाएं तैयार नहीं हुई है। ऐसे में आरा मशीन शिफ्ट नहीं हो पाई है। जब तक आरा मशीनें नहीं हटेंगी, तब तक दूसरे फेज का काम भी शुरू नहीं हो पाएगा।

दो फेज में होगा काम...

फेज-1: 650 करोड़ में 6 स्टेशन बनेंगे

सुभाष नगर डिपो से करोंद तक कुल 8.77 किमी में से 5.38 किमी हिस्से में 6 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनेंगे। इसमें 650 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इस काम की शुरुआत हो चुकी है। पुराने शहर में बैरिकेडिंग की गई है। कुछ दिन पहले मंत्री विश्वास सारंग ने रूट का निरीक्षण कर जल्द काम करने को कहा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार को समाप्त करने के लिए त्रिवार्षिक कार्ययोजना तैयार की है। बुधवार को डीजीपी कैलाश मकवाणा की उपस्थिति में एडीजीपी नारकोटिक्स…
 09 July 2026
 भोपाल। राजधानी में बड़े तालाब के कैचमेंट एरिया से लगे नीलबड़, रातीबड़, कलखेड़ा और आसपास के क्षेत्रों में प्रॉपर्टी की मांग तेजी से बढ़ रही है। मास्टर प्लान में इन…
 09 July 2026
भोपाल । वैसे तो मुख्यमंत्री का आकलन राज्य के विकास और जन कल्याणकारी योजनाओं की सफलता में निहित होता है, लेकिन मध्य प्रदेश में डॉ. मोहन यादव के खाते में…
 09 July 2026
भोपाल । ऐशबाग थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा मंगलवार रात बरखेड़ी के पास हुआ।ट्रेन…
 09 July 2026
भोपाल। राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग यानी एनएमसी ने पढ़ाई की गुणवत्ता और अस्पताल प्रबंधन की निगरानी के लिए देश भर के सभी मेडिकल कॉलेजों को अपने कमांड एंड कट्रोल सेंटर से…
 09 July 2026
भोपाल । बरकतउल्ला विश्वविद्यालय में व्याप्त अनियमितताओं और लापरवाही के विरोध में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं और छात्रों ने कुलगुरु कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।एनएसयूआई जिला प्रभारी…
 09 July 2026
भोपाल । वर्षों से सड़क, बिजली, पानी, सीवेज और अन्य बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रह रहे भोपाल की विभिन्न कॉलोनियों के रहवासियों का गुस्सा गुरुवार को जिला प्रशासन की…
 09 July 2026
भोपाल। प्रदेश में पहली बार भोपाल की सेंट्रल जेल में कैदियों की नशे की लत छुड़ाने के लिए केंद्र बनाया जाएगा। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से यह केंद्र तैयार…
 09 July 2026
भोपाल। राजधानी में मानसिक रूप से कमजोर एक किशोरी से उसके दो नाबालिगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके वीडियो रिकॉर्ड किए। घटना के बाद पीड़िता यह बात किसी को…
Advt.