'जर्मनी में भी नहीं दिल्‍ली जैसी मेट्रो सर्विस...', जर्मन कार्टूनिस्ट ने उड़ाया भारत का मजाक तो राजदूत ने ही लगा दी फटकार

Updated on 28-04-2023 06:30 PM
नई दिल्‍ली: भारत की आबादी हाल में चीन के ऊपर निकल गई। इसके बाद जर्मनी की मैगजीन डेर स्पीगल (Der Spiegel) में दिल्‍ली मेट्रो का मजाक उड़ाया गया। एक कार्टून के जरिये ऐसा किया गया। अब भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने ही इस कार्टून बनाने वाले को आईना दिखा दिया है। उन्‍होंने साफ लफ्जों में कहा कि जिस तरह की सर्विसेज दिल्‍ली मेट्रो में हैं जर्मनी में भी वैसी नहीं हैं। जिन कार्टूनिस्‍ट ने यह कार्टून बनाया है, उन्‍हें भारत के बारे में अच्‍छी तरह पता नहीं है। वह चाहेंगे कि ये जनाब उनके साथ दिल्‍ली मेट्रो में आएं और खुद इस बात को देख लें। वह हाल ही में जर्मन पत्रिका डेर स्पीगल में पब्लिश एक कार्टून का जिक्र कर रहे थे। इसमें एक जीर्ण-शीर्ण भारतीय ट्रेन को दिखाया गया है। यह अंदर और बाहर यात्रियों से भरी हुई है। समानांतर ट्रैक पर यह एक चीनी ट्रेन को ओवरटेक कर रही है।

डेर स्पीगल में प्रकाशित कार्टून पर भारत में जर्मनी के राजदूत फिलिप एकरमैन ने रिऐक्‍शन दिया है। उन्‍होंने कहा है, 'मेरी निजी राय में कार्टून न तो हास्यास्पद था और न ही उचित। मैं इस कार्टूनिस्ट को आमंत्रित करना चाहता हूं कि वह दिल्ली में मेरे साथ मेट्रो की सवारी पर आएं। मुझे लगता है कि जर्मनी में कई मेट्रो दिल्ली मेट्रो जितनी अच्छी नहीं हैं। यही बात ट्रेन सिस्‍टम के लिए भी कही जा सकती है। कार्टूनिस्‍ट को भारत के बारे में थोड़ी और पूछताछ करनी चाहिए। उन्‍हें जानना चाहिए कि भारत की रेलवे प्रणाली कितनी अत्याधुनिक है।'

भारत ने आबादी में चीन को पीछे छोड़ा
हाल में चीन की आबादी को पीछे छोड़ भारत नंबर एक पायदान पर पहुंच गया। इसी के बाद मैगजीन डेर स्पीगल में एक लेख के साथ कार्टून पब्लिश हुआ। यह मजाक उड़ाने के लहजे में है। इसमें दिखाया गया कि एक टूटी-फूटी ट्रेन के अंदर और बाहर दोनों तरफ यात्री भरे हुए हैं। यह ट्रेन पैरलल ट्रैक पर एक अन्‍य चीन की ट्रेन को ओवरटेक कर रही है। इस कार्टून पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने प्रतिक्रिया दी। उन्‍होंने कहा कि यह कार्टून भारत का मजाक उड़ाने का प्रयास है। लेकिन, पीएम मोदी के नेतृत्‍व में भारत के खिलाफ दांव लगाना सही नहीं है। कुछ वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी की तुलना में भी बड़ी होगी।

आज भी पुरानी मानस‍िकता से बाहर नहीं आए हैं गोरे
दरअसल, आज भी कई गोरों को यही लगता है भारत सांप और सपेरों का देश है। ये वो गोरे हैं जो अपनी खोल से बाहर नहीं निकले हैं। इन्होंने बीते कुछ सालों में भारत की बदली सूरत को न देखा है न उसके बारे में जानने की कोशिश की है। इनका भारत के लिए वही पुराना वाला परसेप्‍शन है। भारत में जर्मनी के राजदूत ने इस बदलाव को देखा है। वह असलियत को अच्‍छी तरह जानते और समझते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
नई दिल्ली: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (DUSU) चुनाव में ABVP की शानदार जीत के बाद देश का सियासी पारा भी चढ़ गया है। बीजेपी और एबीवीपी के नेताओं ने कांग्रेस और…
 20 September 2026
सुभद्रा श्रीवास्तव, नई दिल्ली: देश के 180 से अधिक वैज्ञानिकों और इको लॉजिकल एक्सपर्ट ने सुपर अल नीनो को लेकर अलर्ट जारी किया है। उन्होंने रिसर्चर्स और इस क्षेत्र में…
 20 September 2026
गणेश उत्सव आते ही घर-घर में वे कथाएं फिर दोहराई जाने लगती हैं जो बचपन से सुनी हैं। एक बालक है, जिसे माता पार्वती ने द्वार पर बिठाया है। शिवजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: इंदौर में राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी की नकल करने और उनके अंग्रेजी बोलने के अंदाज का मजाक उड़ाने पर सियासी बयानबाजी…
 20 September 2026
नई दिल्ली: 11 सितंबर 2001 को अमेरिका में अल-कायदा के हमले ने करीब 3,000 लोगों की जान ले ली थी। उस भयावह हमले के बाद शायद ही किसी ने सोचा…
 20 September 2026
दीपांजन रॉय चौधरी, नई दिल्ली: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह के भारत दौरे को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। माना जा रहा कि इस साल के आखिर तक बालेन…
 20 September 2026
नई दिल्ली: देश की जानी-मानी वरिष्ठ पत्रकार पायल मेहता का मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया है।…
 20 September 2026
नई दिल्ली: पर्यावरण और पारिस्थितिकी की सुरक्षा में सुप्रीम कोर्ट की भूमिका का जिक्र करते हुए CJI सूर्यकांत ने शनिवार को शीर्ष अदालत को पर्यावरण न्याय का ‘बरगद का पेड़’…
 19 September 2026
भास्कर रिपोर्टर प्रमोद साहू ने साइबर क्राइम एक्सपर्ट मुकेश चौधरी के साथ बातचीत की। इस दौरान एक्सपर्ट ने कहा कि बच्चों के हाथ में फोन और उसमें ऑनलाइन गेम अब…
Advt.