मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त ट्रेन में सवार होकर 80 किमी की रफ्तार से पहुंचे एम्स स्टेशन

Updated on 26-09-2025 12:14 PM

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल (Bhopal Metro) ने संचालन से पूर्व अंतिम परीक्षा की पहली सीढ़ी पार कर ली गई है। गुरुवार को मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त और उनकी टीम ने भोपाल मेट्रो के ट्रैक से लेकर ट्रेन तक की व्यवस्था को सुरक्षा मानकों पर परखा। इस दौरान सुरक्षा आयुक्त मेट्रो रेल में सवार होकर सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक गए। इस दौरान ट्रेन को 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाया गया।

तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन को परखा

मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग के नेतृत्व में दो सदस्यीय टीम गुरुवार सुबह नौ बजे से अत्याधुनिक ट्रेन सेट और अनुरक्षण अवसंरचना के निरीक्षण से पड़ताल की शुरुआत की। यहां उन्होंने यात्री सुरक्षा, सुविधा और ऊर्जा दक्षता को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई तीन कोच वाली मेट्रो ट्रेन को परखा।

संचालन क्षमता, सुरक्षा उपकरणों की जांच

टीम ने सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सीट, वातानुकूलित कोच, चार्जिंग पाइंट और वास्तविक समय यात्री सूचना प्रणाली की प्रक्रिया देखी। डिपो की व्यवस्था देखने के बाद सीएमआरएस की टीम ने ट्रेन में सवार होकर सुभाष नगर से एम्स स्टेशन तक गई। इस सफर के दौरान भी ट्रेन की संचालन क्षमता, सुरक्षा उपकरणों और आपातकालीन प्रोटोकाल की कार्यप्रणाली की जांच की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 July 2026
इंदौर, मध्य प्रदेश के सीनियर मिनिस्टर कैलाश विजयवर्गीय की सरकार से नाराजगी एक बार फिर सामने आई है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग संभाल रहे विजयवर्गीय ने इस बार सीधे मुख्यमंत्री…
 01 July 2026
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार नमामि गंगे मिशन के तहत बेतवा नदी के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए बड़े स्तर पर काम शुरू करने जा रही है। सरकार का फोकस केवल नदी की…
 01 July 2026
भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात तेज रफ्तार ट्राले की टक्कर से एक कार पलट गई। हादसे में कार सवार दो युवकों को मामूली चोटें…
 01 July 2026
भोपाल, भोपाल के इमामी गेट इलाके में चाय-नाश्ते का ठेला लगाने वाले 53 वर्षीय चेतराम किरार की करंट लगने और ठेले से गिरने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।…
 01 July 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी में रिक्त पदों को भरने के अधिकार को लेकर बैठक में हंगामा हो गया। मैहर के जिला अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने कहा…
 01 July 2026
भोपाल। कोलार रोड थाना इलाके के दानिश कुंज में सुबह की सैर पर निकली एक महिला से सोने की चेन झपटकर फरार हुए दो बदमाशों को पुलिस ने झाबुआ के…
 01 July 2026
 भोपाल । महिला सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए युवा कांग्रेस शक्ति अभियान चलाएगा, ताकि आधी आबादी को पार्टी से जोड़ा जा सके।छात्रों की गूंज अभियान के तहत कार्यकर्ता…
 01 July 2026
संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर इंदौर-नागपुर वंदे भारत सहित आधा दर्जन से अधिक ऐसी ट्रेनों का स्टॉपेज नहीं हैं जो यहां से गुजरती तो हैं पर स्टॉपेज…
 01 July 2026
भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक…
Advt.