PM मोदी के गुजरात में मेट्रो, बुलेट ट्रेन के बाद रैपिड रेल, 5 सैटेलाइट टाउन को RRTS कनेक्टिविटी, जानें सबकुछ

Updated on 16-02-2026 11:56 AM
अहमदाबाद :2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबान करने जा रहे गुजरात में मेट्रो, बुलेट ट्रेन के बाद अब रैपिड रेल दौड़ने की तैयारी सामने आई है। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली राज्य सरकार पांच सैटेलाइट टाउन को रीजनल रेल ट्रांजित सिस्टम (RRTS) की मदद से जोड़ने की दिशा में काम कर रही है। अगर गुजरात सरकार की कवायद सिरे चढ़ती है तो दिल्ली-एनसीआर के बाद गुजरात देश RRTS का नेटवर्क बनेगा।


फ्यूचर प्लानिंग के तहत फैसला

गुजरात सरकार ने साल 2025 को शहरी विकास वर्ष घोषित किया था। शहरों के नियोजित विकास की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम रहते हुए 2005 में की थी। 20 वर्ष पूरे होने पर सरकार ने 2025 को यह विशेष वर्ष घोषित किया गया था। राज्य सरकार ने पिछले साल एक अहम फैसले में राज्य में पांच कस्बों को सैटेलाइट टाउन के तौर विकसित करने का फैसला किया था, ताकि राज्य के बड़े शहरों पर आबादी का बोझ न बढ़े। इनके निकट आने वाले कस्बे शहर बनें। अहमदाबाद के निकट आने वाले साणंद और वडोदरा के पास स्थित सावली में काफी कंपनियों के दफ्तर हैं।
अहमदाबाद-साणंद पहला रूट
अहमदाबाद मिरर की रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार ने पांच सैटेलाइट कस्बों को बेहतर कनेक्टिविटी देने और शहरों पर दबाव कम करने के लिए रीजनल रेल ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) का प्लान बनाया है। शहरी विकास विभाग इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए टेक्निकल डिटेल्स तैयार कर रहा है। यह साणंद को अहमदाबाद, सावली को वडोदरा, कलोल को गांधीनगर, बारडोली को सूरत और हीरासर को राजकोट से जोड़ेगा। संभावना है की पहला आरआरटीएस रूट अहमदाबाद-साणंद के बीच बनाया जाएगा। सरकार की तरफ से जल्द ही टेक्निकल बिड मांगे जाने की उम्मीद है।दो शहरों में चल रही है मेट्रो
देश में अभी RRTS को नेशनल कैपिटल रीजन में विकसित किया गया रहा है और मेरठ के लिए पहली लाइन दो साल पहले शुरू हुई थी। आरआरटीएस इंटरसिटी कनेक्टिविटी देता है, जबकि मेट्रो की कॉन्सेप्ट इंटरासिटी वाली है। गुजरात में अभी अहमदाबाद में मेट्रो का संचालन हो रहा है। मेट्रो से गांधीनगर भी जुड़ चुका है। सूरत में मेट्रो की शुरुआत इस साल के अंत या फिर 2027 की शुरुआत में होने की उम्मीद है। 2027 चुनावी साल है। गुजरात में इसी साल बुलेट ट्रेन भी राज्य में दौड़ेगी। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट का काम तेजी से पूरा हो रहा है। यह पूरा रूट 2029 में खुलने की उम्मीद है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.