ललित कला प्रतियोगिता में दिखी मंत्रमुग्ध कलाकृतियाँ और पेंटिंग्स

Updated on 24-11-2022 04:01 PM

रायपुर

पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव ललित कला प्रतियोगिता अद्वैत-द थर्ड स्ट्रोक का आयोजन किया गया जिसमें पेंटिंग क्राफ्ट मेकिंग, मॉडल मेकिंग, कैनवास पेंटिंग, डूडल आर्ट, रंगोली, मेहंदी, पेबल आर्ट, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, लाइव स्केचिंग व फोटोग्राफी की मंत्रमुग्ध कलाकृतियाँ और पेंटिंग्स देखने को मिली।

कार्यक्रम का आयोजन एम.बी.बी.एस. सत्र 2018 (अंतिम वर्ष) के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें प्रथम वर्ष से लेकर अंतिम वर्ष तक प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। वाल पेंन्टिंग का आयोजन कुल पांच समूह बनाकर किया गया जिनके शीर्षक- इंटिग्रेशन आॅफ आर्ट एण्ड मेडिसीन, पंचसंहार, स्केपिस्म, ब्यूटी आॅफ छत्तीसगढ़, ड्रीम मोटिवेशन इमेजिनेशन थे। इस कार्यक्रम के विजेता इंटिग्रेशन आॅफ आर्ट एण्ड मेडिसीन बने। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती इंदू चटर्जी, विशेष अतिथि श्री के.के. अग्रवाल एवं श्री भोजराज धनगर थे, जो इस प्रतियोगिता के निर्णायक गण भी रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन अधिष्ठाता डॉ. तृप्ति नागरिया के सहमति, चेयरपर्सन डॉ. सुमीत त्रिपाठी, एवं को-चेयरपर्सन डॉ. मंजू अग्रवाल के निर्देशन में सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विभागाध्यक्षों में डॉ. अरविन्द नेरल, डॉ. सुमीत त्रिपाठी, डॉ. मंजू सिंह एवं डॉ. मंजू अग्रवाल रहे।इस कार्यक्रम के प्रभारी डॉ. अनिकेत गुप्ता (सत्र 2018) एवं सचिव डॉ. लोही महेश्वरी (सत्र 2019) रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 September 2026
रायपुर, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगे। वे सक्ती जिले के ग्राम जेठा स्थित कॉलेज ग्राउंड में आयोजित बड़े सरकारी कार्यक्रम में शामिल…
 10 September 2026
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस कस्डटी में 30 साल के युवक की मौत हो गई। परिजनों ने मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने का घेराव कर दिया है, जबकि…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। जन शिक्षण संस्थान दंतेवाड़ा से प्राप्त जानकारी अनुसार उक्त संस्थान में दिनांक 07 सितंबर से 08  सितंबर तक दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।  उक्त कार्यक्रम का उद्देश्य…
 10 September 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव एवं सीईओ जिला पंचायत एम. भार्गव ने जिले की अंतिम ग्राम पंचायत बोदली में भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा आज से…
 10 September 2026
गरियाबंद। कलेक्टर रणबीर शर्मा की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अंतरराज्यीय स्तर पर गुम हुए व्यक्तियों एवं बालिकाओं की…
 10 September 2026
धमतरी। सेवा, सुशासन और जनभागीदारी की भावना को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आगामी 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प…
 10 September 2026
बीजापुर । राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप पूरे देश में उल्लास-नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाकर उन्हें शिक्षा के…
 09 September 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जिला सक्ती में भव्य श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण…
 09 September 2026
एमसीबी। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले “सेवा संकल्प अभियान” की तैयारियों…
Advt.