'बेरहम' ग्लेन मैक्सवेल को पता चल गया था सूर्यकुमार यादव का प्लान, फिर यूं सबकी बैंड बजा दी

Updated on 29-11-2023 01:24 PM
गुवाहाटी: भारत द्वारा दिए गए 223 के टारगेट का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 14 ओवर खत्म होने तक 136 रन पर पांच विकेट गंवा चुकी थी। हालांकि, उसके लिए असंभव को संभव करने में माहिर ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर थे। उनके हर शॉट के साथ ऑस्ट्रेलिया की उम्मीदें बढ़ती जा रही थीं। पारी के 18वें ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें हाथ खोलने का बिल्कुल मौका नहीं दिया। इस ओवर से केवल 6 रन आए। जीत के लिए आखिरी दो ओ‌वर्स में 43 रन चाहिए थे। अक्षर पटेल द्वारा डाले गए 19वें ओवर से 22 रन आए। इनमें से 16 रन मैथ्यू वेड (28 रन, 16 गेंद) के बल्ले से निकले।

आखिरी ओवर में छह गेंद पर 21 रन की जरूरत थी। स्लो ओ‌वर रेट के कारण केवल चार फील्डर ही 30 गज के घेरे के बाहर थे। वेड ने पहली गेंद को फाइन लेग पर चौका मारा। दूसरी पर सिंगल लिया और वहां से मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला। उन्होंने पहले कवर्स बाउंड्री पर सिक्स मारा। अगली गेंद पर फिर से चौका लगाकर मैक्सवेल ने 47 गेंद पर अपना शतक पूरा किया। आखिरी गेंद पर 2 रन चाहिए थे। भारतीय टीम ने काफी देर तक मशविरा किया मगर कोई फायदा नहीं हुआ। मैक्सवेल ने स्ट्रेट बाउंड्री के बाहर गेंद भेजकर टीम को पांच विकेट से जीत दिला दी। प्रसिद्ध टी20 इंटरनैशनल में भारत की ओर से सबसे महंगे बोलर (68 रन) साबित हुए। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में वापसी की। भारत फिलहाल 2-1 से आगे है।

मैच के हीरो रहे मैक्सवेल ने बताया कि पहले ही उन्हें सूर्यकुमार यादव के प्लान का पता चल गया था। उन्होंने कहा- हमने सोचा कि अगर हम आखिरी ओवर तक दौड़ में बने रह सकते हैं तो बात बन सकती है। हमने अंतिम ओवर तक खेल में बने रहने के लिए संघर्ष भी किया। यह जानते हुए कि अक्षर के पास एक ओवर बचा हुआ है, इसका मतलब है कि (मैथ्यू वेड) वेडी को फायदा उठाने के लिए वहां मौजूद रहना होगा और मैं सभी तेज गेंदबाजों का सामना करने और रन रेट को थोड़ा नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहा था।

उन्होंने अपने कप्तान के 16 गेंदों में नाबाद 28 रन के प्रयास की सराहना करते हुए कहा- जिस तरह से वेडी ने दूसरे छोर को नियंत्रित किया और मुझे मेरी पारी के अंतिम छोर तक पहुंचाया वह शानदार था। वेड ने मैक्सवेल की जमकर तारीफ की और कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक के सर्वश्रेष्ठ टी20 खिलाड़ियों में से एक हैं। वेड ने कहा- मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 खेलने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने 100वें मैच में शतक जमाया, जो उनके लिए बहुत खास है।

वेड ने कहा कि तेज गेंदबाज केन रिचर्डसन को चोट लग गई क्योंकि उन्हें 20वें ओवर में मैक्सवेल को गेंदबाजी करनी पड़ी जिसमें भारत के लिए 30 रन बने। उन्होंने कहा- दुर्भाग्य से केन रिचर्डसन को चोट लग गई, इसलिए हम एक ओवर कम रह गए और मैक्सी को फेंकना पड़ा। हमें वास्तव में इस जीत की जरूरत थी और बहुत से लोग घर जा रहे हैं इसलिए युवाओं के लिए यह सीखने का मौका है कि भारत में कैसे खेलना है। उम्मीद है, हम अगले गेम में एक और जीत के साथ इसे निर्णायक तक ले जा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बेलफास्ट: आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की 34 रनों की करारी शिकस्त के बाद टीम कॉम्बिनेशन को लेकर बहस तेज हो गई है। नए कप्तान श्रेयस…
 27 June 2026
बेलफास्ट: भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आयरलैंड दौरा उम्मीदों के मुताबिक शुरू नहीं हुआ। स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के टी20 कप्तानी डेब्यू मैच में भारतीय टीम को करारी शिकस्त का…
 27 June 2026
नई दिल्ली: फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप 'आई' मुकाबले में सेनेगल ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए इराक को 5-0 से रौंदा। इस जीत के साथ ही सेनेगल ने राउंड…
 27 June 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज ओपनिंग बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी 14 जुलाई से एजबेस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे…
 27 June 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद पहली बार मैदान पर उतरी भारतीय क्रिकेट टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ही मुकाबले में 34 रनों की…
 26 June 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड के ओपनिंग बल्लेबाजों ने इतिहास रच दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने…
 26 June 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी बल्लेबाज गुल फिरोजा को विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-ए मैच के दौरान आईसीसी आचार संहिता के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाया गया है,…
 26 June 2026
नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में ऑकलैंड कोलिसीअम के मैदान पर सिएटल ऑर्कास और वाशिंगटन फ्रीडम के बीच खेले गए मुकाबले में रनों की ऐसी बारिश हुई जिसने फैंस…
 26 June 2026
गॉल: भारत ए और श्रीलंका ए के बीच गाले में खेले जा रहे पहले चार दिवसीय अनाधिकारिक टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने अपनी स्थिति बेहद मजबूत कर…
Advt.